बहराइच: नाराज बारातियों ने सास के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जबरन कराया विवाह, परिजन नाराज

बहराइच: नाराज बारातियों ने सास के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जबरन कराया विवाह, परिजन नाराज

बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिरौला चमारनपुरवा गांव में बुधवार रात को बारात पहुंचने पर फूहड़ गाना डीजे पर बजाने लगे। इसका वधू पक्ष से लड़की की मां ने विरोध किया। इस पर नाराज बरातियों ने महिला के सिर पर ईंट मार दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद पहुंची पुलिस …

बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिरौला चमारनपुरवा गांव में बुधवार रात को बारात पहुंचने पर फूहड़ गाना डीजे पर बजाने लगे। इसका वधू पक्ष से लड़की की मां ने विरोध किया। इस पर नाराज बरातियों ने महिला के सिर पर ईंट मार दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों का मोबाइल कब्जे में लेकर युवती का विवाह करा दिया। परिवार के लोग पुलिस की इस कृत्य से काफी नाराज हैं।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिरौला के मजरा चमारनपुरवा गांव निवासी सुनीता बेटी पांचू गौतम का विवाह जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपुरवा तपेसिपाह गांव निवासी साजन बेटा राम नाथ गौतम के साथ तय हुआ था। बुधवार रात को तय कार्यक्रम के मुताबिक बरात पहुंची। रात में 10 बजे के आसपास दूल्हे पक्ष की ओर डीजे पर फूहड़ गाना बजाया गया।

जिसका सुनीता की मां मंजू देवी (48) स्वर्गीय पांचू ने विरोध किया। इस पर बराती पक्ष के लोग घराती पक्ष से भिड़ गए। भिडंत के दौरान ही मंजू देवी के सिर पर किसी न ईंट या अन्य भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लड़के के सास की मौत पर परिवार के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस ने सभी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद सुनीता और साजन का विवाह करा दिया। जिसका ग्रामीण काफी विरोध कर रहे हैं। साथ ही सभी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं गुरुवार को लड़की की विदाई कर दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की स्वाभाविक मौत हुई है। शादी शांत माहौल में हो गया। हलांकि विवाद घराती और बराती पक्ष में हुआ था। जिसे शांत करा दिया गया।

पुलिस ने डाली चुनरी

युवती सुनीता के पिता की मौत पहले हो चुकी है। जबकि मां की मौत बुधवार रात को हो गई। ऐसे में शादी के मंडप में हुजूरपुर पुलिस ने ही सुनीता के सिर पर चुनरी डालकर विवाह की रस्म पूरी कराई।

मां की लाश के सामने उठी बेटी की डोली

पुलिस की ज्यादती का आलम यह रहा कि एक तरफ मां की लाश पड़ी थी। जबकि बेटी रोते हुए सात फेरे ले रही थी। इतना ही नहीं घर में लाश पड़ी रही और दूसरी तरफ बेटी को रोते हुए विदा करना पड़ा।

पढ़ें-बरेली: मंदिर में किया विवाह, फिर कराया जबरन गर्भपात