पीलीभीत: पुलिस मिशन शक्ति चला रही, विभाग के लिपिक ने पत्नी को पीट दिया

अमृत विचार, पीलीभीत। पुलिस विभाग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाकर जागरूकता लाने का प्रयास कर रहा है। वहीं साहब के लिपिक ने ही पत्नी की पिटाई कर दी। पति की हरकत के खिलाफ पत्नी कोतवाली पहुंची और शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज …
अमृत विचार, पीलीभीत। पुलिस विभाग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाकर जागरूकता लाने का प्रयास कर रहा है। वहीं साहब के लिपिक ने ही पत्नी की पिटाई कर दी। पति की हरकत के खिलाफ पत्नी कोतवाली पहुंची और शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की है। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की पहल शासन स्तर से शुरू की गई है। जिसके चलते घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ समेत अन्य महिला अपराधों की रोकथाम पर पुलिस सख्त है। इसी के साथ योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
हालांकि इस बीच कई बार अपने ही मातहत फजीहत का सबब बन चुके हैं। पूर्व में सिपाहियों पर छेड़छाड़ के आरोप लग गए। जिसके बाद कानूनी और विभागीय कार्रवाई अधिकारियों की ओर से कर दी गई थी। अब पुलिस विभाग के ही लिपिक ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिसके बाद मामला एक बार फिर सुखिर्यां बन गया। कोतवाली पहुंचकर पत्नी ने शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार रात को पति ने नशे की हालत में गाली गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: कर्ज से परेशान किसान ने खुद को गोली से उड़ाया