गदरपुर: गैस सिलेंडर फटने से लगी ढाबे में आग, एक गम्भीर घायल

गदरपुर: गैस सिलेंडर फटने से लगी ढाबे में आग, एक गम्भीर घायल

गदरपुर, अमृत विचार। सकैनिया (गदरपुर) में ढाबे में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस अग्निकांड में ढाबा स्वामी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सकैनिया में चौकी …

गदरपुर, अमृत विचार। सकैनिया (गदरपुर) में ढाबे में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस अग्निकांड में ढाबा स्वामी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार सकैनिया में चौकी से कुछ ही दूरी पर कैलाश पुत्र केसरी का ढाबा है। सुबह लगभग साढ़े चार बजे के आसपास कैलाश दुकान पर पहुंचा और गैस चूल्हे पर पानी गर्म करने को रखकर वह बर्तनों की साफ सफाई में लग गया। इतने में ही अचानक दुकान में आग भड़क गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया दुकान में रखा लगभग 80 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

वहीं दुकान स्वामी कैलाश ने शोर शराबा किया और आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बेकाबू हो गई। शोर सुनकर पास में ही सड़क से गुजर रहे पदमपुर निवासी सतीश कुमार भी कैलाश की मदद करने लगे। इतने में ही दुकान में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार बिस्फोट हो गया जिससे टीन के खोखे के परखच्चे उड़ गये और टीन का एक टुकडा आग बुझा रहे सतीश कुमार के सिर में जा लगा। जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।

उसकी नजुक हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. देसराज कंबोज व सकैनिया ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने पीड़ित दुकानदार को 15 हजार रुपये और गंभीर घायल सतीश को इलाज के लिए तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष देशराज कंबोज, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कंबोज, पृथ्वी बजाज, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी ठाकुर रामपाल सिंह, पंकज कुमार, परमजीत समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

ताजा समाचार

कानपुर में ई-बसों का संचालन ठप...जमकर कर रहे नारेबाजी; अधिकारियों ने हेराफरी का 40 परिचालक को किया बर्खास्त
बदायूं: वित्तीय वर्ष में 70 प्रतिशत ही हो सकी राजस्व वसूली, जिला निबंधन ने जताई नाराजगी
कानपुर में पति, बच्चों को छोड़ा, माता-पिता को किया घायल; प्रेमी के साथ रहने लगी थी...जानिए पूरा मामला
AAP में हुआ फेरबदलः सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को मिली ये जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी; यात्रियों की जेब होगी और ढीली, रूट डायवर्जन से रोडवेज बसों का बढ़ा किराया
Hi Barbie... HMD ने लॉन्च किया पिंक थीम में बार्बी फोन, 8 हजार से कम में मिलेंगे ये फीचर्स