भाजपा कार्यकर्ता ने भेजा राघव चड्ढा को मानहानि का नोटिस 

भाजपा कार्यकर्ता ने भेजा राघव चड्ढा को मानहानि का नोटिस 

जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘भारत की जाहिल पार्टी‘ औैर ‘गुंडों, लफंगों की पार्ट’ बताने वाले बयान को लेकर भाजपा ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सरीन की तरफ से भारतीय दंड संहिता की धारा 499/500 (मानहानि) …

जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘भारत की जाहिल पार्टी‘ औैर ‘गुंडों, लफंगों की पार्ट’ बताने वाले बयान को लेकर भाजपा ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सरीन की तरफ से भारतीय दंड संहिता की धारा 499/500 (मानहानि) के तहत भेजा गया।

नोटिस में चड्ढा की शनिवार की प्रेस कांफ्रेंस (जिसका वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया गया) पर एतराज जताया है और कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता के नाते इससे उनकी मानहानि हुई है। नोटिस में कहा गया है कि चड्ढा नोटिस प्राप्ति के बाद तीन दिनों के अंदर सरीन से और भाजपा से माफी मांगें अन्यथा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: कुरनूल में धार्मिक जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प