अयोध्या: गन्ना तौल पर्ची नहीं मिलने से किसान परेशान, टोल फ्री नंबर भी बेकार

अयोध्या: गन्ना तौल पर्ची नहीं मिलने से किसान परेशान, टोल फ्री नंबर भी बेकार

अयोध्या। किसानों को राहत देने के शासन-प्रशासन के सारे दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। वर्तमान समय में गन्ना किसानों को भारी संकट से गुजरना पड़ रहा है। चीनी मिलों की लापरवाही और बेरुखी के कारण गन्ना किसानों को एक-एक पर्ची के लिए पसीने बहाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का आरोप …

अयोध्या। किसानों को राहत देने के शासन-प्रशासन के सारे दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। वर्तमान समय में गन्ना किसानों को भारी संकट से गुजरना पड़ रहा है। चीनी मिलों की लापरवाही और बेरुखी के कारण गन्ना किसानों को एक-एक पर्ची के लिए पसीने बहाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी गन्ना किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधानसभा चुनाव तक जिम्मेदार व्यस्तता का बहाना बना रहे थे अब कोई कार्यालय में ही नहीं मिल रहा है।

गन्ना सहकारी समिति द्वारा सोहावल तहसील स्थित रौजागांव चीनी मिल क्षेत्र में किसानों को तौल पर्ची नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं समस्या निदान के लिए जारी किया गया टोल फ्री नंबर भी नही उठता है, जिसके कारण गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसान उमाशंकर गोस्वामी, राजबहादुर गोस्वामी, रमलल्ला सिंह, सुरेश सिंह सहित दर्जनों किसानों का आरोप है कि समिति सुपरवाइजर की ओर से सर्वे मनमानी कर तैयार किया गया है।

उसी आधार पर कैलेंडर जारी होने के बावजूद समयबद्ध तौल पर्ची नही मिलने से पेड़ी काटकर अन्य फसल की बुआई नही कर पा रहे हैं, जिसके लिए मिल प्रबंधन सहकारी समिति की जिम्मेदारी बताकर टोल फ्री नबर पर शिकायत दर्ज कराकर समस्या को हल कराने की बात करते हैं। एक माह से कई बार दिए गए नंबर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। किसानों को जवाब मिलने की बात तो दूर फोन ही नहीं उठता है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें-गाजियाबाद: विधायक बनते ही नंद किशोर गुर्जर ने दी सख्त चेतावनी, कहा- अवैध मीट की दुकान खोली तो खैर नहीं!