मुरादाबाद मंडल को मिलेंगी कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

मुरादाबाद/अमृत विचार। रेल सेवा में मंडल की बल्ले-बल्ले होने वाली है। आम बजट में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का संकल्प व्यक्त किया गया है। इससे इस बात की उम्मीद बढ़ी है। यानी कि मंडल में यात्री अति आधुनिक ट्रेनों से सफर कर पाएंगे। यह ट्रेन कब से और किस रूट पर चलेगी, इसे …
मुरादाबाद/अमृत विचार। रेल सेवा में मंडल की बल्ले-बल्ले होने वाली है। आम बजट में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का संकल्प व्यक्त किया गया है। इससे इस बात की उम्मीद बढ़ी है। यानी कि मंडल में यात्री अति आधुनिक ट्रेनों से सफर कर पाएंगे। यह ट्रेन कब से और किस रूट पर चलेगी, इसे जानने के लिए अभी हमें इंतजार करना होगा।
रेल प्रबंधन भी इस सेवा को लेकर मुतमईन है। आम बजट में 137 लाख करोड़ रुपये रेलवे के लिए आवंटित हुए हैं, जिसमें ट्रेनों का संचालन, आधारभूत ढांचे का विस्तार और एक जिला एक उत्पाद के व्यापक विपणन की योजना है। महिलाओं और आदिवासियों के जीवन में रेल नए सिरे से संभावना जगाएगा। उधर, सड़क परिवहन और संचार के क्षेत्र में भी रेलवे क्रांतिकारी कदम उठाएगा। तीन साल के भीतर 400 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
देश की राजधानी के सबसे नजदीक के मंडल मुख्यालय होने के नाते मुरादाबाद में इस सेवा की संभावना है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने राजधानी मुख्यालय से दूसरी राजधानी को जोड़ने के लिए सबसे पहले इस सेवा का संचालन होना है। ऐसे में दिल्ली से लखनऊ और दिल्ली से देहरादून की लाइन इस शर्त का पालन करती हैं, जबकि दिल्ली से कोलकाता सीधी रेलसेवा है। इसलिए मुरादाबाद मंडल सेवा पूरी में संभावना है।
सुरक्षित यातायात के मानक पर उतरेगी खरी
उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि वंदे भारत के पहले वर्जन का संचालन कुछ रूटों पर शुरू हुआ है। अगस्त से सितंबर माह तक ट्रेन का दूसरा वर्जन लांच होगा। यह गाड़ी पूर्णरूप से भारतीय तकनीक पर आधारित है। दावा है कि अधिकतम 180 किलोमीटर की गति से चलेगी। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सुरक्षित यातायात के मानक पर खरी उतरेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि वंदे भारत का संचालन मंडल में होगा। ऋषिकेश विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन भी इस संभावना का बड़ा आधार है। राजधानी से राजधानी को जोड़ने का भी संकल्प इस योजना में रखा गया है। वंदे भारत का संचालन मंडल में होगा। देहरादून से दिल्ली रूट का सर्वे भी हो चुका है। अब यह समय पर निर्भर करता है। इस बात की पूरी संभावना है कि मंडल के कोटे में प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन की सेवा शुरू होगी।