अयोध्या: महाआंदोलन में शामिल किसान हुए सम्मानित, भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ने की हौसला अफजाई

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की ओर से दिल्ली की सीमाओं पर चलाए गए किसान महाआंदोलन में भूमिका निभाने वाले किसानों को नव वर्ष 2022 के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर …
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की ओर से दिल्ली की सीमाओं पर चलाए गए किसान महाआंदोलन में भूमिका निभाने वाले किसानों को नव वर्ष 2022 के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा जारी प्रशस्त व सम्मान पत्र को कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों को देकर सम्मानित करते हुए भविष्य में किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए हौसला अफजाई की।
प्रशस्ति पत्र पाने वालों में मंडल महासचिव राम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, अरविंद यादव, मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, जिला सचिव राम गणेश मौर्य, जगन्नाथ पटेल ,महानगर अध्यक्ष अजय यादव ,राम अवध किसान,लल्लू उपाध्याय, राम प्रकाश वर्मा, डॉ राम जन्म वर्मा, राजेंद्र वर्मा, बाबूराम तिवारी, राजमणि यादव, वीरेंद्र पांडे, देवी प्रसाद वर्मा ,उर्मिला निषाद ,धरमशिला, उषा देवी, पूनम मिश्रा शामिल रहे। वहीं अनिश्चितकालीन धरना 38 वें दिन भी जारी रहा।
अयोध्या: साथी समागम में समां बांधेंगी शबीना अदीब
सपा के साथी समागम का आयोजन रविवार को देवकाली बाईपास स्थित एक रिजार्ट में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा व विशिष्ट अतिथि विजय शंकर तिवारी मौजूद रहेंगे। साथी समागम में मुख्य वक्ता उदय प्रताप सिंह व अंतरराष्ट्रीय शायरा शबीना अदीब अपनी गजलों का जादू बिखरेगा। शनिवार को समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी ने कार्यालय पर सेक्टर पर्यवेक्षकों व वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर तैयारी बैठक की।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: साथी समागम में समां बांधेंगी शबीना अदीब