मत्स्य उत्पादन और वितरण में रामपुर प्रदेश में अव्वल, 36 मत्स्य पालकों को 31.63 करोड़ रुपये हस्तांतरित

मत्स्य उत्पादन और वितरण में रामपुर प्रदेश में अव्वल, 36 मत्स्य पालकों को 31.63 करोड़ रुपये हस्तांतरित

रामपुर, अमृत विचार। मत्स्य उत्पादन एवं वितरण में रामपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में 36 मत्स्य पालकों को लाभान्वित कराते हुए बैंक खातों में धनराशि 31.63 लाख रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत …

रामपुर, अमृत विचार। मत्स्य उत्पादन एवं वितरण में रामपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में 36 मत्स्य पालकों को लाभान्वित कराते हुए बैंक खातों में धनराशि 31.63 लाख रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हुआ है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जनपद के लघु एवं सीमान्त मत्स्य पालकों को कुल धनराशि 32 लाख रुपये का मत्स्य पालन ऋण बैंकों से मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराया गया है, जिसमें जनपद के मत्स्य गतिविधियों में लगे 7765 व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाना है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में मत्स्य पालन क्षेत्र में नवीन तकनीक का प्रयोग कर जनपद में एक वृहद रीसर्कुलेटरी सिस्टम का निर्माण, दो मत्स्य बीज हैचरियों को निर्माण,पांच रियरिंग यूनिट निर्माण तथा 10 निजी क्षेत्र के तालाबों का निर्माण कराया गया है।

जनपदवासियों को ताजी एवं स्वस्थ मछलियों की आपूर्ति के लिए 10 साईकिल विद आइसबॉक्स एवं तीन मोटर साईकिल विद आईसबॉक्स का वितरण मत्स्य विभाग, द्वारा किया गया है। वर्तमान में मत्स्य बीज आपूर्ति के लिए जिले में 47 मत्स्य बीज हैचरियां स्थापित हैं।

मत्स्य पालकों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर
मत्स्य पालन गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये मछुआ दुर्घटना बीमा योजना मत्स्य विभाग द्वारा संचालित है जिसके अन्तर्गत 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है जिसमें जनपद के 1140 मत्स्य पालकों को आच्छादित होंगे। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े मत्स्य पालकों के उत्थान के लिए लिवलीहुड परियोजनान्तर्गत तीन हजार रुपए तक की सहायता राशि मत्स्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाती है जिसमें जनपद में 55 मत्स्य आखेट/मछुआरों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है। छोटी एवं बड़ी मत्स्य बीज हैचरियों को एक मंच उपलब्ध कराने के लिए जनपद के ग्राम धनौरा तहसील मिलक में एक मत्स्य पालक उत्पादक समूह का गठन भी रामपुर फिश प्रोड्यूसर कम्पनी लि. नाम से किया गया है।

वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं में 20 मत्स्य पालकों को लाभान्वित कराते हुए बैंक खातों में धनराशि 38.14 लाख रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हुआ है। रामपुर मत्स्य बीज हैचरियों की संख्या 47 पहुंच गई है मत्स्य उत्पादन एवं वितरण में रामपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।-डॉ. अनीता टम्टा, सहायक निदेशक मत्स्य