बरेली: प्रतिज्ञा यात्रा में नहीं जुटी भीड़ तो भड़के जिलाध्यक्ष

नवाबगंज, अमृत विचार। कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा कस्बे में निकली जरूर लेकिन इसमें दो दर्जन लोग ही जुट पाए। यह अलग बात है कि पार्टी से नवाबगंज विधानसभा का टिकट मांग रहे एक नेता को भीड़ न जुटा पाने के लिए जिला अध्यक्ष की कड़ी नाराजगी झेलनी पड़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के …
नवाबगंज, अमृत विचार। कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा कस्बे में निकली जरूर लेकिन इसमें दो दर्जन लोग ही जुट पाए। यह अलग बात है कि पार्टी से नवाबगंज विधानसभा का टिकट मांग रहे एक नेता को भीड़ न जुटा पाने के लिए जिला अध्यक्ष की कड़ी नाराजगी झेलनी पड़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आवाह्न पर शुक्रवाार को कस्बे में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई, यह यात्रा नजदीकी ग्राम रिछोला किफायतुल्ला से शुरू हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर पुराने पुल से बाईपास मार्ग पहुंची और यहां से होती हुई अम्बेडकर पार्क पर जाकर समापन हुआ।
इस यात्रा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महासचिव जिया उर्रहमान, जुनैद अहमद एड, जिला महासचिव हरीश गंगवार, महावीर प्रसाद गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष दत्तराम गंगवार, नगर अध्यक्ष अरशद अली, भदपुरा ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद मंसूरी, साहिब सिंह, सैफी, नबी अहमद अंसारी एड, नाजिम अंसारी, मानिक गुप्ता, डॉक्टर नवाब अहमद, सभाषाद जुबैदा बेगम आदि ने भाग लिया। पदयात्रा में लोगों की कम संख्या होने पर क्षेत्र से पार्टी का टिकट मांग रहे एक नेता को जिला अध्यक्ष सकलैनी की जहां कड़ी नाराजगी भी झेलनी पड़ी, वही पार्टी में गुटबाजी भी साफ नज़र आई।
इस पदयात्रा में शामिल न होने वाले कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो असलम अंसारी ने बताया कि उन्हें जिला अध्यक्ष द्वारा किसी भी कार्यक्रम की सूचना ही नहीं दी जाती है। जहां पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए रात दिन एक करने में जी जान से जुटी हुई हैं, वही पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी क्षेत्र में संगठन को एक रखने में अभी तक कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।