Time facts: जानें 24 घंटों में कितने प्रहर होते है, एक प्रहर कितने समय का होता है

समय यह किसी भी मनुष्य के जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा होता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में इसका महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में शास्त्रों के अनुसार प्राचीन काल से ही समय का अधिक महत्व है। प्राचीन काल से ही समय की गणना करने के लिए अनेक प्रकार के माप बनाए गए हैं, उन्हीं …
समय यह किसी भी मनुष्य के जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा होता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में इसका महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में शास्त्रों के अनुसार प्राचीन काल से ही समय का अधिक महत्व है। प्राचीन काल से ही समय की गणना करने के लिए अनेक प्रकार के माप बनाए गए हैं, उन्हीं में से एक प्रहर भी है।
आज हम जानेंगे कि एक दिन यानी 24 घंटे में कितने प्रहर होते है
समय की यह इकाई प्रहर बहुत पुराने समय से प्रचलन में है। जब घड़ी का विकास नहीं हुआ था तब मनुष्यों के द्वारा समय को प्रहरों से ही जाना जाता था। अब सवाल ये आता है कि हमारे पूर्वजों ने समय को ज्ञात करने के लिए प्रहर का अविष्कार किया तो उन्होंने प्रहर को एक दिन में भी बाटा होगा।
बता दे की एक दिन में 8 प्रहर होते है और प्रत्येक प्रहर लगभग 3 घंटे का होता है। वहीं इन प्रहरों को भी 2 भाग में बाटा गया है पहला दिन और दूसरा रात। दोनो ही भागों में 4–4 प्रहर होते है।
दिन के प्रहरों के नाम
पूर्वाह्न
मध्याह्न
अपराह्न
सायंकाल
रात के प्रहरों के नाम
प्रदोष
निशिथ
त्रियामा
उषा काल