बरेली: संजय त्यागी ने दी नसीहत, गांव-गांव में किसानों से जाकर संवाद करें कार्यकर्ता

बरेली: संजय त्यागी ने दी नसीहत, गांव-गांव में किसानों से जाकर संवाद करें कार्यकर्ता

बरेली, अमृत विचार। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव अभियान चलाकर किसानों से संवाद कर उन्हें भाजपा से जोड़ने पर जोर दिया। बताया कि प्रदेश की 106 विधानसभाओं में किसान संपर्क किसान संवाद अभियान …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव अभियान चलाकर किसानों से संवाद कर उन्हें भाजपा से जोड़ने पर जोर दिया।

बताया कि प्रदेश की 106 विधानसभाओं में किसान संपर्क किसान संवाद अभियान चलाया जा रहा है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पौनिया ने कहा कि कृषि कानून आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों का आंदोलन है, इसको लेकर किसानों को जागरूक करें। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हीरा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से छोटे किसानों को अब तक किसानों के खाते में 27286 करोड़ रुपये पहुंचाने का काम किया है।

इसके बाद त्यागी ने प्रेसवार्ता कर सरकार की किसानों की आय दोगुनी करने समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। दिल्ली में किसानों के नाम पर विपक्षी दलों के आंदोलन करने की बात कहते हुए कहा कि विपक्षी किसानों को गुमराह नहीं कर सकते हैं। सरकार उनके हित में ही निर्णय लेते आई है।

बैठक में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा डा. सत्यपाल लोधी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सर्वेश कुमार पाल, योगेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, नंद लोधी, तपेश जैन, राहुल चौधरी, कुलदीप चौधरी, आलोक मिश्रा आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णेश मिश्रा और स्वामी प्रभक्ता नन्द ने संयुक्त रूप से किया।