अमेरिका : पोर्टलैंड के पार्क में गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल

पोर्टलैंड (अमेरिका)। अमेरिका में ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड शहर के एक पार्क में गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने बताया कि शनिवार रात को लगभग आठ बजे नॉर्मंडेल पार्क में गोलीबारी होने की सूचना मिली थी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। …
पोर्टलैंड (अमेरिका)। अमेरिका में ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड शहर के एक पार्क में गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने बताया कि शनिवार रात को लगभग आठ बजे नॉर्मंडेल पार्क में गोलीबारी होने की सूचना मिली थी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।
A woman was killed and five other people were wounded in a shooting Saturday night in Portland.
Police say the status of the wounded is unknown.
The shooting happened after demonstrators gathered at Normandale Park for a march seeking justice for Amir Locke pic.twitter.com/Du0SY4FYPB
— Zane Sparling (@PDXzane) February 20, 2022
पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक महिला मृत मिली जबकि तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल हालत थे जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने गोलीबारी में शामिल किसी भी शख्स का नाम नहीं बताया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।