तंजानिया के शख्स का फिर से वायरल हुआ वीडियो, कियारा के बाद अब किंग खान का गाना गाते आए नजर

तंजानिया के शख्स  का फिर से वायरल हुआ वीडियो, कियारा के बाद अब किंग खान का गाना गाते आए नजर

मुंबई। तंजानिया के भाई-बहन अपने अंदाज के चलते आज-कल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये भाई-बहन अपनी वीडियो के चलते काफी पॉपुलर हो गए हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों दोनों शेरशाह के गाने ”रतन लाम्बियां” (Raataan Lambiyan) को लेकर सभी के बीच चर्चा का विषय …

मुंबई। तंजानिया के भाई-बहन अपने अंदाज के चलते आज-कल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये भाई-बहन अपनी वीडियो के चलते काफी पॉपुलर हो गए हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों दोनों शेरशाह के गाने ”रतन लाम्बियां” (Raataan Lambiyan) को लेकर सभी के बीच चर्चा का विषय बने थे। बता दें, भाई-बहन की इस वीडियो को खुद कियारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इसके बाद इस जोड़ी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है।

बता दें, इस बार तंजानिया के भाई की जोड़ी अपने नए वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और माहिरा खान की फिल्म रईस का गाना ”जालिमा” (Zaalima) गाते दिख रहे हैं। ये वीडियो फिर से एक बार जमकर वायरल हो रहा है। नए वीडियो में तंजानियन शख्स को शाहरुख खान की फिल्म रईस के गाने पर लिप सिंकिंग करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए तंजानिया के कंटेंट क्रीएटर किली पॉल (Killi Paul)  ने एक प्यार कैप्शन भी लिखा है। किली पॉल ने लिखा कि शाहरुख खान के मेरे पसंदीदा गीतों में से ये एक है। बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे सभी भारतीय लोगों को। यकीनन आपका प्यार और समर्थन आसमान से परे है और आगे आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मुझे आपके इसी तरह के प्यार और समर्थन की दरकरार है।