झांसी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुरू किये गये विभिन्न आयोजन

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं स्वीप के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव के निर्देशन में जनपद में विभिन्न आयोजन किए गए। कोविड गाइडलाइन को अपनाते हुए विद्यार्थियों को महामारी से …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं स्वीप के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव के निर्देशन में जनपद में विभिन्न आयोजन किए गए। कोविड गाइडलाइन को अपनाते हुए विद्यार्थियों को महामारी से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं, चित्रकला एवं कार्टून प्रतियोगिता शिक्षक इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। साथ ही निर्वाचन और मतदान सहभागिता व जागरुकता के लिए संकल्प शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए स्वीप के जिला सह नोडल अधिकारी मनमोहन मनु ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए सहभागी निर्वाचन होना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी स्वयं और जो नागरिक मतदान के प्रति जागरुक नहीं हैं, उनको भी प्रेरित करें और शत-प्रतिशत मतदान करवाएं। प्रधानाचार्य धर्मराज यादव, शिक्षक अशोक कुमार, इंद्रेश पाठक ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इसके साथ ही आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी छात्राओं ने मास्क लगाया और दूरी बनाकर बैठक व्यवस्था की गई। संयोजन प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव ने किया। छात्राओं का कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन भी किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में मतदाता जागरुकता अभियान स्वीप के तहत चित्रकला, स्लोगन एवं कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। प्रधानाचार्य पी के मौर्य, कला शिक्षक विकास वैभव ने संयोजन किया। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव की देखरेख में दिनेश प्रधान ने संयोजन किया।
पढ़ें: बाराबंकी: बाबा को शौच कराने पर पोते की ईंट से कूंच कर नृशंस हत्या, गांव में तनाव
राजकीय हाईस्कूल भोजला में मतदाता जागरुकता व सहभागिता योजना के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, सभी शिक्षिकाओं की देखरेख में छात्राओं ने प्रतिभाग कर मतदान के विषय में रंगोली बनाई एवं जागरूक किया। जिला सह नोडल अधिकारी मनमोहन मनु ने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया समझाई और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क का उपयोग करने व स्वच्छता का नियमित पालन भी समझाया गया। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न विधानसभाओं में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों व गतिविधियों का उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। स्वीप के तहत आयोजित हो रही गतिविधियों में झांसी, मऊरानीपुर, मोठ, गरौठा, टहरौली के एसडीएम और तहसीलदारों की सक्रिय भूमिका रह रही है।