Suella Braverman: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, प्रीति पटेल की लेंगी जगह
लंदन। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के फेयरहैम से कंजरवेटिव पार्टी की सांसद सुएला ब्रेवरमैन को मंगलवार को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया। सुएला(42), भारतीय मूल की अपनी सहकर्मी प्रीति पटेल की जगह लेंगी। सुएला अब तक बोरिस जॉनसन नीत सरकार में अटार्नी जनरल के रूप में सेवा दे रही थीं। उन्हें नव नियुक्त प्रधानमंत्री …
लंदन। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के फेयरहैम से कंजरवेटिव पार्टी की सांसद सुएला ब्रेवरमैन को मंगलवार को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया। सुएला(42), भारतीय मूल की अपनी सहकर्मी प्रीति पटेल की जगह लेंगी। सुएला अब तक बोरिस जॉनसन नीत सरकार में अटार्नी जनरल के रूप में सेवा दे रही थीं। उन्हें नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गृह मंत्री नामित किया।
सुएला ब्रेवरमैन फेयरहेम से सांसद है। वह इससे पहले अटॉर्नी जनरल पद पर थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री चुनाव में ऋषि सुनक के बजाए लिज ट्रस का समर्थन किया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें इसका इनाम मिल सकता है। इन्हीं संकेतों के चलते प्रीति पटेल ने सोमवार को लिज ट्रस को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटे बाद ही गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसके अलावा ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफे को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है और वह टोरी दल की पहली मुख्य सचेतक बन गई हैं। बता दें कि ब्रेवरमैन अब तक बोरिस जॉनसन नीत सरकार में अटार्नी जनरल के रूप में सेवा दे रही थीं।
उनका राजनीतिक जीवन 2005 में शुरू हुआ। उन्होंने लेसेस्टर ईस्ट से आम चुनाव लड़ा, जहां वह दूसरे स्थान पर रहीं। वह 2015 में फेयरहैम से कंजरवेटिव पार्टी की सांसद चुनी गई थीं। वह तब से सांसद हैं। सुएला ब्रेवरमैन की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को उनकी मां के समर्थन से बढ़ावा मिला। उनकी मां ने खुद कई चुनाव लड़े। “मेरे माता-पिता ब्रिटेन से प्यार करते हैं,” ब्रेवरमैन ने जुलाई में अपने प्रधान मंत्री अभियान के दौरान कहा था। यह देश आशा देता है। यह सुरक्षा देता है, यह देश अवसर प्रदान करता है। मुझे लगता है कि मेरी पृष्ठभूमि की वजह से मैंने राजनीति को अच्छी तरह से समझा।
ये भी पढ़ें:- नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, ऋषि सुनक के समर्थन करने वालों नहीं मिली जगह