निकाय चुनाव को लेकर ‘आप’ ने फूंका बिगुल, संजय सिंह बोले- अब कानपुर में भी चलेगी झाड़ू

निकाय चुनाव को लेकर ‘आप’ ने फूंका बिगुल, संजय सिंह बोले- अब कानपुर में भी चलेगी झाड़ू

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। आप सांसद और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन कर इसकी हुकांर भरी। संजय सिंह ने कहा कि मोदी और योगी को देख लिया …

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। आप सांसद और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन कर इसकी हुकांर भरी। संजय सिंह ने कहा कि मोदी और योगी को देख लिया एक मौका आप को दीजिए। हम जाति, धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। कानपुर निकाय चुनाव में झाड़ू की जीत होगी।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारे अभियान सेल्फी विद सरकारी स्कूल ने यहां की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। कहीं छत गिरी है, कहीं गंदगी, बच्चे दरी में बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों से स्कूलों में काम कराया जा रहा है। एक सरकारी स्कूल के बड़े अफसर ने यह फरमान किया की कोई भी स्कूल फोटो या वीडियो नहीं बना सकता है। आप जल्दी स्कूल बचाओ अभियान चलाएगी।

दिल्ली एलजी पर कसा तंज
सांसद संजय सिंह ने कहा कि एलजी विनय कुमार सक्सेना आरोप लगा रहें है कि एक हजार फ्लोर बसों की खरीद में घोटाला हुआ है। अरे जब टेंडर नहीं, बस की खरीद नहीं हुई तो घोटाला कैसे हो गया। एलजी हर काम में कमीशन चाहते हैं। एलजी ठेकेदारों को अपने पास बुला लिया करें। कमीशन न मिलने से वह यह सब कर रहे हैं।

अब अरविंद का विकल्प नहीं
तानाशाही और लाठी से लोकतंत्र नहीं चलता है। लोग कहते हैं कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है। अब अरविंद केजरीवाल का कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली में तीन दफा जीत दर्ज की है। पंजाब में दूसरी बार में ही सरकारी बना लिया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसलिए अब राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इससे पुराने नेता तो पार्टी न छोड़ें। सपा और बसपा ने यूपी सिर्फ जातिय राजनीति करती है।

माला पहनाकर किया स्वागत
सांसद संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। बच्चियों ने उनको तिलक लगाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जिला अध्यक्ष उमेश यादव, जिला प्रभारी अनुज शुक्ला, विनीत कश्यप, नारायण बाजपेई, सानू तिवारी, वसीम, आलोक तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: दुष्कर्म के बाद दलित किशोरी को जिंदा जलाया, 72 घंटे बाद पुलिस ने ली सुध