रामपुर: नशे में लड़खड़ाते हुए स्टेज पर वरमाला डालने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, बारात बिना दुल्हन के वापस

रामपुर: नशे में लड़खड़ाते हुए स्टेज पर वरमाला डालने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, बारात बिना दुल्हन के वापस

रामपुर, अमृत विचार। जिले के मिलक राजपुर गांव से अलीगढ़ गई एक बारात दुल्हन के शादी से इनकार कर देने के बाद बैरंग लौट आई। दूल्हा ने नशे में दुल्हन को वरमाला डालने के बजाए तोड़कर फेंक दी। काफी हंगामा हुआ, इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हा पक्ष से छह लाख रुपये दिलाकर …

रामपुर, अमृत विचार। जिले के मिलक राजपुर गांव से अलीगढ़ गई एक बारात दुल्हन के शादी से इनकार कर देने के बाद बैरंग लौट आई। दूल्हा ने नशे में दुल्हन को वरमाला डालने के बजाए तोड़कर फेंक दी। काफी हंगामा हुआ, इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हा पक्ष से छह लाख रुपये दिलाकर और सभी उपहार और दहेज व सोने चांदी के जेवर वापस करा दिए। बारात रामपुर में बैरंग आ गई। इलाके में इसकी बेहद चर्चा है।

मामला अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। योगेंद्र सिंह की पुत्री चांदनी का विवाह रामपुर जिले के मिलकराजपुर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार के साथ छह माह पहले तय हुआ था। 9 दिसंबर को लड़की पक्ष ने शादी का पूरा इंतजाम किया था। बारातियों के स्वागत-सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी। दुल्हन भी बारात का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

गुरुवार की रात नाचते-गाते बाराती समारोह स्थल पहुंचे। दूल्हा घोड़ी पर सवार था और नशे में धुत्त था। ऐसे में उसने नशे की हालत में बारात चढ़त के दौरान ही बखेड़ा खड़ा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से दिया धक्का
इसके बाद दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा। दुल्हन के आते ही दूल्हे ने उसके साथ भी अभद्रता कर दी। मामला तब बिगड़ गया जब दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से धक्का दे दिया। यही नहीं उसने माला भी तोड़कर फेंक दिया। दूल्हे की इन हरकतों को देखकर दुल्हन गुस्सा गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

पुलिस ने बारातियों को कराया मुक्त, दहेज के छह लाख वापस
लड़की पक्ष ने रात भर बारातियों को बंधक बनाए रखा। फिर खुद ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी के आदेश पर मौके पर पुलिस पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। इस दौरान दहेज के छह लाख रुपए वापस करने पर समझौता कराया गया। फिर बारातियों को वापस रामपुर भेज दिया गया। बारात बैरंग लौटने के बाद यहां बेहद चर्चा का विषय बना है।

ताजा समाचार

UP में 64 विभागों की लापरवाही आई सामने, मंत्रिमंडल को नहीं भेजी कार्ययोजना
Air Marshal अमर प्रीत सिंह बने वायुसेना के नए चीफ, 30 सितंबर को ग्रहण करेंगे पदभार
BSNL 5G: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को बड़ा झटका, बीएसएनएल ने एक महीने में जोड़े 30 लाख नए यूजर्स
कासगंज: एफओबी निर्माण ने रोका आधा दर्जन ट्रेनों का रास्ता, दैनिक यात्रियों की मुसीबत बढ़ी
Don 3 Movie : जनवरी में शुरू हो सकती है फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग, रणवीर सिंह के अपोजिट दिखेंगी कियारा आडवाणी
जम्मू-कश्मीर चुनाव: मुर्तजा खान के समर्थन में अमित शाह ने मांगा वोट, कहा- पाकिस्तान को मोदी का डर होने के कारण सीमा पर शांति