प्रयागराज: हरदिहा माइनर पर मिला विवाहिता का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

प्रयागराज: हरदिहा माइनर पर मिला विवाहिता का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के हरदिहा माइनर पर आज गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के हरदिहा माइनर पर आज गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं शव का पंचनामा भरकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गात सुरैचा थाना कोरांव गौरा गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति के फोन पर बुलावे के बाद महिला घर से कोरांव बाजार जाने के लिए गुरुवार को निकली थी, लेकिन देर शाम तक लौटकर वापस नहीं आई तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, किन्तु महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह हरदिहा माइनर निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पति ने बताया कि गौरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति फोन कर घर से बुलाया था। जिसके फोन पर घर से जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी। मृतका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। महिला के गाल में दोनों तरफ दांत के निशान देखे गए। मृतका को दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। गुंजा व रागिनी समेत दोनों पुत्रों परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ की रिलीज डेट हुई आउट, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी