मुरादाबाद : ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में जड़ा ताला, सचिवों पर लगाया 15 से 18 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप

मुरादाबाद/ कुंदरकी, अमृत विचार। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का गुस्सा सोमवार को भड़क गया। उन्होंने ब्लॉक परिसर मांगों को लेकर हंगामा किया। अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने हुए खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत समस्त ग्राम सचिवों के कार्यालय में ताला जड़ दिया। जिसको लेकर घंटों तक हंगामा रहा। हालांकि घंटों पर ग्राम प्रधान शांत …
मुरादाबाद/ कुंदरकी, अमृत विचार। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का गुस्सा सोमवार को भड़क गया। उन्होंने ब्लॉक परिसर मांगों को लेकर हंगामा किया। अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने हुए खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत समस्त ग्राम सचिवों के कार्यालय में ताला जड़ दिया। जिसको लेकर घंटों तक हंगामा रहा। हालांकि घंटों पर ग्राम प्रधान शांत हो सके।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालयों में ताला जड़ते हुए आरोप लगाया कि ग्राम सचिव 15 से 18 परशेंट कमीशन लिए बिना काम नहीं कर रहे हैं। पंचायत सचिवालय में जो कार्य किए गए हैं, उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। मिशन कायाकल्प में प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। राजस्व द्वारा चक मार्ग तथा ग्राम समाज की भूमि की प्रधानों के कहने के बाद भी पैमाइश नहीं की जा रही है। राशन डीलरों के द्वारा वितरण के प्रमाण पत्र का सत्यापन ग्राम प्रधानों से नहीं कराया जा रहा है।
आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हैं, कहीं खुलते हैं तो पुष्टाहार के वितरण की जानकारी ग्राम प्रधान को नहीं दी जाती है। एएनएम आशाओं का ग्राम प्रधान के साथ कोई भी समन्वय नहीं है। मनरेगा द्वारा कार्य की आईडी समस्त ग्राम प्रधानों को बराबर नहीं दी जाती है। समस्त ग्राम प्रधानों ने टेंडर प्रक्रिया का विरोध किया। साथ ही आरोप लगाया कि जिला स्तर से जो भी सूचना दी जाती है, केवल ग्राम सचिव और पंचायत सहायक तक ही सीमित रहती है। हंगामा कर रहे ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने समझा कर शांत किया। इसके बाद ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों से खंड विकास अधिकारी ने बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।
सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों ने मांगों का ज्ञापन दिया है जिसको शासन तक पहुंचाया जाएगा और उनकी जायज मांगों का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। जो पैसा ग्राम पंचायतों का रुका हुआ है उसको जल्द ही रिलीज कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरुण कुमार, प्रमोद, अली, बबीता, महेंद्र सिंह, हामिद हुसैन, अरुण कुमार, दयाराम, विनोद कुमार, जब्बार हुसैन, मोहसिन, अख्तर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रुकैया, गुड़िया, मोहम्मद उमर, रिजवान आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- काशीपुर में 23 जुलाई को रोजगार मेला, इन पदों पर होगी भर्ती