मुरादाबाद : वसीम रिजवी को जूता मारने वाले को 11 लाख इनाम की घोषणा

मुरादाबाद : वसीम रिजवी को जूता मारने वाले को 11 लाख इनाम की घोषणा

मुरादाबाद, अमृत विचार। जो शख्स वसीम रिजवी को जूता मरेगा, मैं उस शख्स को 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। यह ऐलान आल इंडिया मजलिस-ए-इत्ताहदुल मुस्लेमीन के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने किया है। शिया वक्फ बोर्ड के पूव अध्यक्ष वसीम रिजवी (अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी) …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जो शख्स वसीम रिजवी को जूता मरेगा, मैं उस शख्स को 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। यह ऐलान आल इंडिया मजलिस-ए-इत्ताहदुल मुस्लेमीन के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने किया है।

शिया वक्फ बोर्ड के पूव अध्यक्ष वसीम रिजवी (अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी) पिछले काफी समय से अपने कुरान वाले बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए थे। बीते सोमवार को वसीम रिजवी ने गाजियाबाद जिले के डासना देवी मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद की मौजूदगी में सनातन धर्म अपना लिया। सनातन धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी एक बार फिर से विवादों में घिर गए है।

मंगलवार को मुरादाबाद में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्ताहदुल मुस्लेमीन के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने मीडिया से बात करते हुए वसीम रिजवी के खिलाफ विवादित बयान डे डाला। वकी रशीद ने कहा कि वसीम रिजवी देशद्रोही है। वसीम रिजवी जैसे लोग किसी धर्म के नहीं हो सकते है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया है कि जो शख्स वसीम रिजवी को जूता मारेगा, उस शख्स को वो 11 लाख का इनाम देंगे।