होंडुरास की जेल में एक गिरोह के सदस्यों ने की अपने छह साथियों की हत्या

होंडुरास की जेल में एक गिरोह के सदस्यों ने की अपने छह साथियों की हत्या

तेगुसिगल्पा (होंडुरास)। उत्तर-पश्चिम होंडुरास की एक जेल में होंडुरास के शक्तिशाली गिरोहों में से एक के सदस्यों ने अपने ही छह साथी सदस्यों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इलमा की जेल में अधिकारियों को सोमवार तड़के एक नियमित निरीक्षण के दौरान बैरियो-18 गिरोह के छह कैदियों के शव एक …

तेगुसिगल्पा (होंडुरास)। उत्तर-पश्चिम होंडुरास की एक जेल में होंडुरास के शक्तिशाली गिरोहों में से एक के सदस्यों ने अपने ही छह साथी सदस्यों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इलमा की जेल में अधिकारियों को सोमवार तड़के एक नियमित निरीक्षण के दौरान बैरियो-18 गिरोह के छह कैदियों के शव एक गलियारा में पड़े मिले।

राष्ट्रीय पुलिस उपायुक्त मार्लोन लागोस ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘छह लोग जेल में मारे गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं और हत्या का मकसद पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।’’

लागोस ने बताया कि कैदियों की हत्या कैसे की गई यह अभी पता नहीं चल पाया है। ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञ मौके पर मौजूद है। बैरियो-18 गिरोह के कम से कम 90 सदस्य मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर जबरन वसूली और हत्या तक के विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें : अमेरिका : शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा