Har Ghar Tiranga : ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’, एमएस धोनी ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो

नई दिल्ली। देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है और इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सभी देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब …
नई दिल्ली। देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है और इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सभी देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली और उसपर तिरंगा की तस्वीर लगाई। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है, जिसपर लिखा है ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’।
‘तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान…’
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में साथ जुड़े हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया और उसे वीडियो में दिखाया है। इरफान पठान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान, हर भारतीय दिल से गाए तिरंगा मेरा अभिमान। आइए सभी मिलकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहिम में साथ में मिलकर हर घर पर तिरंगा फहराए।
#HarGharTiranga #IndependenceDay2022 pic.twitter.com/d9A9UWRaFZ
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 12, 2022
इंस्टाग्राम अकाउंट पर 39 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स
आपको बता दें कि एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। तब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 39 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं धोनी सिर्फ चार ही लोगों को फॉलों करते हैं। धोनी की फॉलोइंग लिस्ट में पत्नी साक्षी के अलावा बेटी जीवा और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल हैं, वहीं वह अपने इजाफार्म्स अकाउंट को भी फॉलो करते हैं।
ये भी पढ़ें : UAE League : यूएई लीग के लिए मुंबई इंडियंस की टीम का ऐलान, पोलार्ड-ब्रावो समेत ये खिलाड़ी हुए शामिल