Cannes film festival: व्हाइट रफल साड़ी और पर्ल नेकलेस में Deepika Padukone लगीं बला की खूबसूरत, Red Carpet पर दिए कातिलाना पोज

Cannes film festival: व्हाइट रफल साड़ी और पर्ल नेकलेस में Deepika Padukone लगीं बला की खूबसूरत, Red Carpet पर दिए कातिलाना पोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल की क्वीन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस रेड कारपेट पर अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक से लोगों को कायल कर रही हैं। कभी लॉन्ग गाउन, ऑफ शोल्डर बॉडी कॉन ड्रेस या हाल्फ पैंट सूट, दीपिका हर लुक में कमाल लगी हैं। एक्ट्रेस का कान्स से …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल की क्वीन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस रेड कारपेट पर अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक से लोगों को कायल कर रही हैं। कभी लॉन्ग गाउन, ऑफ शोल्डर बॉडी कॉन ड्रेस या हाल्फ पैंट सूट, दीपिका हर लुक में कमाल लगी हैं। एक्ट्रेस का कान्स से अब एक नया लुक सामने आ गया है।

अब दीपिका व्हाइट साड़ी में अप्सरा बन रेड कार्पेट पर पहुंची हैं अदाकारा। उनका रॉयल लुक सामने आया है।

लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने व्हाइट रफल साड़ी और मैचिंग स्ट्रैप्लेस ब्रालेट में नजर आ रही हैं।

फोटो में साड़ी के साथ उन्होंने मोतियों से बनी हैवी नेकपीस कैरी की है।

अबू जानी-संदीप खोसला ने दीपिका की साड़ी डिजाइन की है।

एक्ट्रेस ने सिल्वर इयररिंग्स, न्यूड मेकअप और स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ कम्पलीट किया है।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपने इस लुक को शेयर किया है।

एक्ट्रेस शुरू से ही इस फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर चर्चा में रही हैं।

एक्ट्रेस के इन प्रोजेक्ट्स में नाग अश्विन का प्रोजेक्ट के (K), शाहरुख खान-स्टारर पठान, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न की हिंदी रीमेक और ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फाइटर शामिल हैं।

15 साल पहले एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इस दौरान उन्होंने काफी नई मंजिलें पाईं हैं।

दीपिका पादुकोण ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उन्हें कान्स की जूरी बनने का मौका मिलेगा।

पढ़ें-Cannes 2022: Black Suit Pant में दिखा Deepika Padukone का Stunning लुक, देखें Photos