नीतीश कुमार फिर से भ्रष्टाचार की गोद में चले गए : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मेरा सवाल है भ्रष्टाचार के गोद में नीतीश कुमार फिर से चले गए। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। …
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मेरा सवाल है भ्रष्टाचार के गोद में नीतीश कुमार फिर से चले गए। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश कुमार को जबाव मिल गया?
रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार को फटकार लगाते हुए आरोप लगाया कि बिहार के पांच बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से अपना नाता दूसरी बार तोड़कर जनादेश का अपमान किया है।उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के कारण उन्हें दो बार 2019 और 2020 में जनादेश मिले, लेकिन उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, हमारे पास नीतीश कुमार के लिए एक सवाल है। उन्होंने कहा कि, क्या उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2020 का चुनाव नहीं जीता? क्या आपने 2019 का चुनाव अपने दम पर जीता था? आपके 14 लोग लोकसभा में गए थे। आपने बिहार के जनादेश का अपमान किया है। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पहले भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन को छोड़ दिया था और बीजेपी के साथ आ गए थे। उन्होंने कहा कि, तो आज क्या हुआ? क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया है? तो आप बार-बार बिहार के लोगों के जनादेश का अपमान क्यों करते हैं? प्रसाद ने दूसरा प्रश्न किया, अगर बीजेपी ने आपको इतना परेशान किया तो आप रुके क्यों रहे? आप 2020 में अलविदा कह सकते थे।
RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सिर्फ सरकार शपथ नहीं लेने जा रही है बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। ये बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे दौर में जब मौजूदा बीजेपी ने ये तय कर लिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत करना है। बिहार ने एक संदेश दिया है।
ये भी पढ़ें : नीतीश कुमार पर अश्विनी चौबे का बड़ा हमला, कहा- ‘‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’’