बरेली: आजादी के रंग में रंगा शहर-गांव से लेकर देहात तक हर घर तिरंगा, गांधी उद्यान गेट पर छाया अंधेरा

बरेली: आजादी के रंग में रंगा शहर-गांव से लेकर देहात तक हर घर तिरंगा, गांधी उद्यान गेट पर छाया अंधेरा

बरेली, अमृत विचार। हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद हुए आज 75 साल पूरा होने जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत पूरे भारत में हर घर तिरंगा हर घर झंडा अभियान के तहत तिरंगा लगाया जा रहा है, जिसको लेकर शहर वासियों में काफी जोश-खरोश है। आजादी के इस महापर्व को मनाने के लिए सभी उत्साहित …

बरेली, अमृत विचार। हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद हुए आज 75 साल पूरा होने जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत पूरे भारत में हर घर तिरंगा हर घर झंडा अभियान के तहत तिरंगा लगाया जा रहा है, जिसको लेकर शहर वासियों में काफी जोश-खरोश है। आजादी के इस महापर्व को मनाने के लिए सभी उत्साहित हैं। सभी के घरों और छतों पर शान से हमारे देश का झंडा लहरा रहा है।

बरेली शहर कोतवाली

शहर की दुकानों, छोटे-छोटे संस्थानों में तिरंगा झंडा लगा हुआ नजर आ रहा है। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद कर नमन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए लोगों ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर बताया कि हमें आजादी बहुत ही मुश्किल से मिली है। देश के वीर महापुरूषों की शहादत के बाद आज हमें यह दिन देखने को मिला है। हमें उनकी शहादत को याद कर उन्हें नमन करना चाहिए।

बरेली सदर तहसील

आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर लोगों ने उस काले दिन को भी याद किया जब हमारे देश के दो हिस्से हो गए। इस मौके पर उस दिन को याद कर लोग भावुक हो गए।

मंडल कार्यालय परिषद में शहीद स्तंभ

रेलवे जंक्शन बस स्टैंड पर पुलिस ने किया हाई अलर्ट
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस हाईअलर्ट रही। रेलवे जंक्शन, बस स्टैंड आदि जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सभी सतर्कता की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।

जिला अधिकारी कार्यालय

जहां पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में डूबा हुआ है चारों तरफ तिरंगा व रोशनी से शहर जगमगा रहा है वहीं दूसरी तरफ गांधी उद्यान में तिरंगे के पास अंधेरा है। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर गांधी उद्यान में लगे विशाल तिरंगे के पास अंधेरा होना जिम्मेदार लोगों की बहुत बड़ी लापरवाही है।

गांधी उद्यान गेट पर 15 अगस्त से एक दिन पहले छाया अंधेरा

यह भी पढ़ें- बरेली: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर महिला को घर से निकाला