Bareilly Election Result: नौ सीटों में से 7 सीटों पर खिला कमल, दो सीट सपा के खाते में

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सभी पार्टियों प्रत्याशियों के 23 दिनों का इंतजार आज खत्म हो गया है। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को बरेली में भी मतदान होने के बाद से ही सभी प्रत्याशियों को रिजल्ट का बेसर्बी से इंतजार था। वो भी अब खत्म हाे चुका …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सभी पार्टियों प्रत्याशियों के 23 दिनों का इंतजार आज खत्म हो गया है। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को बरेली में भी मतदान होने के बाद से ही सभी प्रत्याशियों को रिजल्ट का बेसर्बी से इंतजार था। वो भी अब खत्म हाे चुका है। बरेली की नौ सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है और दो सीट सपा के खाते में गई है।
शहर भाजपा डॉ. अरुण कुमार
कैंट भाजपा संजीव अग्रवाल
मीरगंज भाजपा डॉ. डीसी वर्मा
भोजीपुरा सपा शहजिल इस्लाम
बहेड़ी सपा अताउर रहमान
आंवला भाजपा धर्मपाल सिंह
बिथरी भाजपा डॉ. राघवेंद्र शर्मा
फरीदपुर भाजपा प्रो. श्याम बिहारी लाल
नवाबगंज भाजपा डॉ. एमपी आर्य
- आंवला सीट से भाजपा के धर्मपाल जीते। सपा के आरके शर्मा हारे गए हैं।
बरेली की नौ सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा, दो सीट सपा के खाते में गई
विधानसभा निर्वाचन चुनाव में भाजपा ने बरेली की 9 सीटों में से 7 सीटों पर फिर कब्जा जमा लिया। 2 सीटें सपा के खाते में चली गई इसमें बहेड़ी से राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार हार गए। यहां से सपा के अताउर रहमान जीते हैं। भोजीपुरा से भाजपा से बहोरन लाल मौर्या हार गए। सपा के शहजिल इस्लाम जीते हैं। जबकि नवाबगंज से डॉ. एमपी आर्य जीते। शहर से डॉ. अरुण कुमार, कैंट से संजीव अग्रवाल, फरीदपुर से श्याम बिहारी लाल, बिथरी चैनपुर से डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज से डॉ. डीसी वर्मा, आंवला से धर्मपाल सिंह चुनाव जीते हैं।
- कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने करीब 8500 वोटों से सपा की सुप्रीया ऐरन को हराकर जीत हासिल की।
- शहर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. अरुण कुमार ने तीसरी बार जीत हासिल कर ली है।
- भोजीपुरा से सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम अंसारी ने भाजपा के बहोरांलाल मौर्य को हरा दिया है।
- बहेड़ी सीट से सपा के अताउर रहमान ने भाजपा के छत्रपाल सिंह को शिकस्त दी।
10वां राउंड
- आंवला सीट से भाजपा के धर्मपाल सिंह ने 32845 वोट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहते हुए सपा के आरके शर्मा ने 27519 वोट प्राप्त किए।
8वां राउंड
- फरीदपुर सीट से बीजेपी के डॉ. श्याम बिहारी लाल ने 31695 वोट हासिल किए हैं। वहीं, सपा के विजय पाल सिंह ने कुल 20452 वोट प्राप्त किए हैं।
15वां राउंड
- बिथरी सीट से सपा के अगम मौर्य ने अब तक 54688 वोट हासिल किए हैं। वहीं भाजपा के राघवेंद्र शर्मा ने 44084 वोट प्राप्त किए हैं।
- शहर सीट से भापजा के अरुण कुमार ने 65095 वोट हासिल किए। वहीं, सपा के राजेश अग्रवाल ने 34852 वोट प्राप्त किए।
- बहेड़ी से सपा के अताउर रहमान ने 57648 वोट हासिल किए हैं। वहीं, भाजपा के छत्रपाल गंगवार को कुल 51337 वोट मिले हैं। यानि की सपा ने भाजपा को 6311 वोटों से पीछे कर दिया है।
- बरेली के मीरगंज विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. डीसी वर्मा ने जीत हासिल कर ली है। जीतने के बाद विजयी निशान दिखाते हुए गांव में निकले।
नवाबगंज सीट से सपा के भगवत शरण गंगवार ने 33646 वोट हासिल किए हैं। वहीं बीजेपी के एमपी आर्या को अभी तक 29605 वोट मिले हैं। यानी सपा नवाबगंज में 4041 वोटों से आगे है।
21वां राउंड
- मीरगंज विधानसभा सीट से भाजपा के डीसी वर्मा ने अब तक कुल 61551 वोट हासिल किए। वहीं सपा के सुल्तान बेग ने 75749 वोट हासिल करते हुए 14198 वोटों से डीसी वर्मा को पीछे को छोड़ दिया है।
- भोजीपुरा में अब तक बीजेपी के बहोरांलाल मौर्य को 44884 वोट मिले जबकि सपा के शहजिल इस्लाम को 38719 वोट प्राप्त हुए हैं। यानी भोजीपुरा में अब सपा बीजेपी से 6165 वोटों से पीछे चल रही है।
ये भी पढ़े- Bareilly Election Result: बरेली में कौन सी पार्टी आगे?, जानिए शहर और कैंट विधानसभा के चरणबद्ध रुझान
14वां राउंड
- बहेड़ी सीट पर सपा के अताउर रहमान को 57648 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के छत्रपाल सिंह को 51337 वोट मिले हैं। यानी बहेड़ी में बीजेपी सपा से 6347 वोट पीछे है।
- कैंट सीट से भाजपा के संजीव अग्रवाल ने 46367 वोट हासिल किए हैं। वहीं, सपा की सुप्रीया ऐरन ने 34852 वोट प्राप्त किए।
- नवाबगंज सीट से सपा के भगवत शरण गंगवार ने 53154 वोट हासिल किए हैं। वहीं, भाजपा के एमपी आर्या को अब तक कुल 48146 वोट मिले हैं। यानि की सपा ने भाजपा को 5008 वोटों से पीछे कर दिया है।
पांचवां राउंड
- मीरगंज के पांचवें राउंड में सपा के सुलतान बेग 19656 वोट और बीजेपी के डीसी वर्मा ने 12982 वोट हासिल किए हैं।
- 5वें राउंड में भोजीपुरा में बेहोरान लाल को 20532 शहज़िल को 11757 और बसपा योगेश कनोजिया को 3302 वोट मिले हैं।
चौथा राउंड
- बरेली कैंट चौथा राउंड में भाजपा संजीव अग्रवाल 15890 वोट मिले हैं। वहीं सपा सुप्रिया ऐरन 8517 वोट मिले हैं। संजीव 7373 वोट से भाजपा आगे हैं।
- बरेली बिथरी चैनपुर सीट से भाजपा के डॉ राघुवेन्द्र शर्मा ने अभी तक कुल 7450 वोट हासिल किए हैं वहीं सपा के अगम मौर्या ने 21959 वोट प्राप्त करते हुए भाजपा को 14509 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
- बरेली आंवला विधानसभा सीट से भाजपा धर्मपाल सिंह ने अभी तक कुल 11114 वोट हासिल किए हैं। वहीं सपा आर के शर्मा ने 14176 वोट हासिल किए हैं।
- नवाबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर एमपी आर्य ने 15866 वोट हासिल किए हैं। वहीं सपा के भगवत शरण गंगवार ने 12526 प्राप्त किए।
ये भी पढ़े- बरेली: मतगणना के ताजा अपडेट जानने के लिए घरों में टीवी के सामने लगा युवाओं का मजमा
तीसरा राउंड
- आंवला के तीसरे राउंड में सपा के आरके शर्मा को 11163 और बीजेपी के धर्मपाल को 7873 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी पीछे चल रही है।
- तीसरे राउंड में मीरगंज मै सपा के सुलतान बेग आगे चल रहे हैं उन्हें 14617 और बीजेपी के डॉ. डीसी वर्मा को 7271 वोट मिले हैं।
दूसरा राउंड में कुल मिलाकर दूसरे चरण में भाजपा को 6 सीटें और सपा को 3 सीट
- मीरगंज में सपा के सुल्तान बैग बीजेपी के डॉ डीसी वर्मा से 6505 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- फरीदपुर में भाजपा के प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल सपा के विजय पाल सिंह से 5297 वोटों से आगे हैं।
- भोजीपुरा में बीजेपी के बहोरन लाल मौर्या सपा के शहजिल इस्लाम से 584 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- बहेड़ी में बीजेपी के छात्र पाल गंगवार सपा के अताउर रहमान से 879 वोटों से आगे हैं।
- नवाबगंज मे बीजेपी के डॉ. एमपी आर्य सपा के भगवा शरण गंगवार से 204 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- शहर विधानसभा में बीजेपी के डॉक्टर अरुण कुमार सपा के राजेश अग्रवाल से 647 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- कैट विधानसभा में बीजेपी के संजीव अग्रवाल सपा की सुप्रिया ऐरोन से 1721 वोटों से आगे हैं।
- आंवला में सपा की पंडित राधा किशन शर्मा भाजपा के धर्मपाल सिंह से 2729 वोटों से आगे हैं।
- बिथरी में सपा के अगम मौर्या भाजपा के डॉक्टर राघवेन्द्र शर्मा से 2029 वोटों से आगे हैं।
कड़ी सुरक्षा
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं बरेली की 9 सीटों की मतगणना कड़ी सुरक्षा में परसा खेड़ा में की जा रही है पहले राउंड के नतीजे निर्वाचन कार्यालय ने जारी कर दिए हैं जिसमें बरेली की 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 4 सीटों पर सपा आगे चल रही है। इसमें नवाबगंज में बीजेपी, फरीदपुर में बीजेपी, बरेली शहर में बीजेपी, आंवला में बीजेपी, कैंट में बीजेपी और बिथरी चैनपुर में सपा, भोजीपुरा में सपा, मीरगंज में सपा और बहेड़ी में सपा आगे चल रही है।
- भोजीपुरा में शहजिल इस्लाम अंसारी को 3541 वोट, जबकि दूसरे नम्बर पर बहोरांलाल मौर्य 2841, तीसरे पर बसपा के योगेश कुमार को 411 और चौथे पर कांग्रेस के सरदार खां चौथे नम्बर पर है। यानी भोजीपुरा में सपा बीजेपी से 700 वोट आगे चल रही है।
- मीरगंज से सपा के सुल्तान बेग 6506 वोटों के साथ पहले नम्बर पर जबकि दूसरे नंबर पर 1099 वोटों से साथ भाजपा के डॉक्टर डीसी वर्मा है। तीसरे नम्बर 328 वोटों के साथ कांग्रेस के मोहम्मद इलियास है। चौथे नम्बर पर 187 वोटों के साथ बीएसपी के कुंवर भानु प्रताप सिंह है।
- बिथरी चैनपुर सीट पर सपा प्रत्याशी अगम मौर्य आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ राघवेंद्र शर्मा बने हुए हैं।
- आंवला सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह पहले नंबर पर है और दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी आर के शर्मा बने हुए हैं। इसमें 2330 बीजेपी, 5059 सपा आर 319 बसपा को वोट मिले हैं। आंवला में सपा के पंडित राधा कृष्ण शर्मा बीजेपी के धर्मपाल सिंह से कुल 2330 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- बरेली शहर की सीट पर सीटिंग विधायक डॉ. अरुण कुमार पहले नंबर पर बने हैं और दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल हैं इसमें डॉक्टरों कुमार को 4193 और राजेश अग्रवाल को 1981 मत मिले हैं।
- फरीदपर सीट के पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी श्याम बिहारी लाल आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह बने हुए हैं। श्याम बिहारी को 5011 वोट और विजयपाल सिंह को 2202 वोट मिले हैं। फरीदपुर में बीजेपी के प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल सपा की विजय पाल सिंह से 2809 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 125 बरेली कैंट विधानसभा से पहले राउंड में संजीव अग्रवाल सबसे आगे हैं उन्होंने कुल 4716 वोट हासिल किए। वहीं, दूसरे नम्बर पर रहते हुए सुप्रीया ऐरन ने 1071 वोट हासिल किए हैं।
- 118 बहेड़ी विधानसभा में पहले राउंड में अताउर रहमान सबसे आगे, अभी तक उन्होंने कुल 4296 वोट हासिल करें। वहीं दूसरे नम्बर पर रहते हुए छत्रपाल सिंह ने 2376 वाेट हासिल किए।
- नवाबगंज में पहले राउंड के नतीजे, जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी डॉक्टर एमपी आर्य पहले नंबर पर 4778 और सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार दूसरे नंबर पर 2068 हैं।
- मतगणना स्थलों पर काउटिंग शुरू हो चुकी है।
- विधानसभा चुनाव के तहत जिले की 9 सीटों की मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी जिसको लेकर मतगणना स्थल के आसपास के इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र में पुलिस को तैनात किया गया है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रहे हैं वहीं पार्टियों के प्रत्याशी और एजेंट सघन चेकिंग के बाद मतगणना स्थल के अंदर दाखिल हो रहे है।
- मतगणना स्थल के बाहर बैरिया नंबर आठ पर सपा के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष गाड़ी अंदर लेकर जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली जिसके बाद वह पैदल ही अंदर गए