बरेली: एफसीआई मजदूर संघ संघर्ष समिति के नाम पर वसूली

बरेली: एफसीआई मजदूर संघ संघर्ष समिति के नाम पर वसूली

बरेली, अमृत विचार। भारतीय खाद्य निगम मजदूर संघ संघर्ष समिति की रविवार को बिहारनगला, इज्ज्तनगर में बैठक हुई। बैठक में यूनियन के नाम पर अवैध वसूली का मामला जोरशोर से उठा। पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए यूनियन के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने पर जोर दिया। पदाधिकारियों का कहना था कि …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय खाद्य निगम मजदूर संघ संघर्ष समिति की रविवार को बिहारनगला, इज्ज्तनगर में बैठक हुई। बैठक में यूनियन के नाम पर अवैध वसूली का मामला जोरशोर से उठा। पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए यूनियन के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने पर जोर दिया। पदाधिकारियों का कहना था कि समिति के एक पूर्व पदाधिकारी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर समिति को बदनाम करा रहे हैं।

एक पूर्व पदाधिकारी पर लेखा-जोखा का रजिस्टर चोरी कर ले जाने का भी आरोप लगाया है। इसी रजिस्टर के जरिए लोगों को अपने झांसे में लेकर अवैध वसूली करते हैं। समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा यूनियन का नाम इस्तेमाल कर नौकरी दिलाने सहित अन्य कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध रूप से धन उगाही की सूचनाएं मिली हैं। कहा कि यूनियन कार्यालय से ट्रेड यूनियन उप रजिस्ट्रार्ड बरेली का प्रमाणित श्रमिक सदस्यता रजिस्टर चुरा ले गए।

पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों का यूनियन से कोई मतलब नहीं है। लोगों को आगाह करते हुए कहा कि नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये मांगने वालों से सावधान रहें। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मंत्री चंद्रपाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य रहे।