बरेली: खादी के साथ पॉलीस्टर, ऊन और सूती कपड़े के भी बनाए जा रहे हैं तिरंगे

बरेली: खादी के साथ पॉलीस्टर, ऊन और सूती कपड़े के भी बनाए जा रहे हैं तिरंगे

बरेली, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में कई गांवों में हर घर तिरंगा के अंतर्गत झण्डे बनाए जा रहे हैं। लेकिन इस बार यह झंडे केवल खादी के कपड़े के साथ-साथ पॉलीस्टर,ऊन सूती कपड़े के भी बनाए जा रहे हैं। जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में कई गांवों में हर घर तिरंगा के अंतर्गत झण्डे बनाए जा रहे हैं। लेकिन इस बार यह झंडे केवल खादी के कपड़े के साथ-साथ पॉलीस्टर,ऊन सूती कपड़े के भी बनाए जा रहे हैं।
जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया इस बार आजादी का जश्न कुछ ज्यादा ही खास होगा।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बरेली लोग अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे। लेकिन इसके लिए सभी को कुछ नियमों को ध्यान में रखकर तिरंगे का मान बढ़ाना है। सभी लोग को अपने घरों में 2 गुणा 3 के आकार का तिरंगा झंडा लगाना होगा। सरकारी विभागों में अपने अलग मानक हैं। उसके हिसाब से तिरंगा फहराना होता है।

ये भी पढ़ें – कानपुर, बरेली समेत देश के 56 कैंट बोर्ड का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा, 11 अगस्त से प्रभावी