बाराबंकी : तिरंगा रैली निकाल बच्चों ने दिया देशभक्ति का सन्देश

बाराबंकी : तिरंगा रैली निकाल बच्चों ने दिया देशभक्ति का सन्देश

दरियाबाद / बाराबंकी, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालय कमर कस चुके हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय के निर्देशन में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्राओं और रैलियों का आयोजन जारी …

दरियाबाद / बाराबंकी, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालय कमर कस चुके हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय के निर्देशन में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्राओं और रैलियों का आयोजन जारी है।

अध्यापकों के संग स्कूल के बच्चे तिरंगा रैलियों के जरिये गांव के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय सीवां के बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकाली।तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा जागृत किया गया व घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रांगण से हर घर तिरंगा के लिए रैली निकाली गई। रैली गांव की गलियों से होते हुए विद्यालय में आकर खत्म हुई।रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। अध्यापकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इसे घर-घर फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का इजहार करें।इस मौके पर अध्यापक मनोज कुमार, रमा निवास तिवारी,श्री कान्त मौर्य,सुजीत कुमार, दीपेन्द्र प्रताप सिंह व अनुचर कृष्ण कुमारी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –असली गठबंधन महागठबंधन ही है। यह गरीब और जनता की सरकार है- तेजस्वी यादव