बहराइच: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

बहराइच: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

बहराइच। जिले के उर्रा बाजार निवासी एक किशोरी शुक्रवार को प्लग लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के …

बहराइच। जिले के उर्रा बाजार निवासी एक किशोरी शुक्रवार को प्लग लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा बाजार निवासी शबीना (16) पुत्री मोलहे शुक्रवार को सुबह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान बिजली सप्लाई आई तो वह प्लग लगाने लगी।

प्लग लगाते समय किशोरी करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोगों ने सूखी लकड़ी से जब तक तार को अलग किया। तब तक मौके पर ही किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत