बहराइच : उप चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कल इस पद के लिए होगा मतदान

बहराइच : उप चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कल इस पद के लिए होगा मतदान

बहराइच : उप चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कल इस पद के लिए होगा मतदान कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत नकोड़ा में ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव में गुरुवार को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नकोड़ा में ग्राम प्रधान …

बहराइच : उप चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कल इस पद के लिए होगा मतदान

कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत नकोड़ा में ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव में गुरुवार को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नकोड़ा में ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा है। रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए गुरुवार को उप चुनाव में मतदान होगा। उप चुनाव को लेकर विकास विकासखंड मुख्यालय कैसरगंज से पोलिंग पार्टी की रवानगी सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार की देखरेख में हुआ।

निर्वाचन अधिकारी सतीश चंद्र राघवेंद्र ने बताया कि जिला मुख्यालय द्वारा चार पोलिंग पार्टियां मुख्यालय पर भेजी गई हैं। जिसमें पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर भेजा गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी कैसरगंज दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –बरेली: दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर किया प्रेम विवाह, रिपोर्ट दर्ज