आज का राशिफल। 09 मई, 2024

आज का राशिफल। 09 मई, 2024

मेष

आज आपकी वाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। विरोधी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। निजी रिश्तों में शंका को लाने से बचें। जोखिम भरे निवेश के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

वृष

आज आपके द्वारा किए गए कार्यों और योगदान की लोग प्रशंसा करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ खुशियों के पलों का आनंद लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आभूषणों के आप शौकीन रहेंगे।

मिथुन

आज व्यापार में आप कुछ त्वरित निर्णय ले सकते हैं। नए कार्यों में आपको नुकसान होगा। भोग में आप धन खर्च करेंगे। आपके शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें।

कर्क

आज व्यापार में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। आपके घर में मित्रों का आगमन हो सकता है। दांपत्य संब‍ंधों में सुख का अनुभव करेंगे।

सिंह

आज महिलाएं अपनी गृहस्थी के कार्यों में लगी रहेंगी। संतान की सफलता से हर्षित होंगे। जल्दबाजी के किए गए कार्यों में गड़बड़ियां हो सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार और कारोबार में आपको संतुलन बनाकर रखना होगा।

कन्या

आज मन में किसी गंभीर विषय को जानने की लालसा रहेगी। लोग स्वार्थ वर्ष आपकी चापलूसी करने में लगे रहेंगे। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुए कार्यों में तरक्की होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला

आज अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण पेपरवर्क्स को बेहद सावधानी पूर्वक करें। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े असमंजस की स्थिति में रहेंगे।

वृश्चिक

आज विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है। व्यापार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

धनु

आज जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की आप मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मकर

आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। प्रेमीजन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। किसी पर्यटन यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार में अच्छी ब्रान्डिंग करने में सफल रहेंगे।

कुंभ

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। आप दूसरों की मदद करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। आप जिस काम के लिए पूरी तरह निश्चित न हों तो तब तक उससे दूरी बनाकर रखें।

मीन

आज आप अपनी योग्यता के प्रदर्शन से आलोचकों को चौंका सकते हैं जिसके कारण आप उतनी ही शीघ्रता से काम पूरा भी कर लेंगे। आप अपने गृहकार्यों को काफी महत्व देंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अपने मन की बातें दूसरों से तुरंत शेयर न करें।