अयोध्या: डिप्टी सीएम मौर्य पर टिप्पणी से भड़की बीजेपी, भाजपाइयों ने अखिलेश का फूंका पुतला

अयोध्या: डिप्टी सीएम मौर्य पर टिप्पणी से भड़की बीजेपी, भाजपाइयों ने अखिलेश का फूंका पुतला

अयोध्या। विधानसभा में बुधवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी को लेकर भाजपा भड़क गई है। गुरुवार को यहां भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी हार की …

अयोध्या। विधानसभा में बुधवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी को लेकर भाजपा भड़क गई है। गुरुवार को यहां भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी हार की हताशा का परिचय दिया है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रधान अजीत मौर्य के नेतृत्व में सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने सिविल लाइन चौराहे पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी सदन की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सदन में शिष्टता का परिचय न देकर श्री यादव ने संसदीय मूल्यों का भी अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसके लिए सदन और डिप्टी सीएम से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा अपनी पराजय से खीझी है इसलिए भाषा से संतुलन खो बैठी है। इस मौके पर खुशी मौर्य, सुरेश मौर्य, अमन मौर्य, अंकित मौर्य, प्रवेश मौर्य, रमेश मौर्या, रामपाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें-कानपुर: बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला

ताजा समाचार

बेगूसराय: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार बारातियों की मौत, पांच घायल
बहराइच: इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Bareilly: कनेक्शन किया मगर मीटर संविदाकर्मी के घर रखवाए...जेई के खिलाफ कार्रवाई तय
हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं... सपा सांसद सुमन के बिगड़े बोल, हमलावार हुई भाजपा, कहा- सार्वजनिक रूप से मांगे माफी
लखनऊः BKT को मिली बड़ी सौगात, तैयार हो रही सबसे बड़ी MNCU, जानें क्या मिलेंगी फैसिलिटी
UP Board: शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले, शिक्षकों को अब कॉपी चेक करने के बढ़ कर मिलेंगे पैसे, जैनें क्या हुए बदलाव