भाजपा के सत्ता में आने से दलितों पर अत्याचार बढ़ा- महेश तापसे

भाजपा के सत्ता में आने से दलितों पर अत्याचार बढ़ा- महेश तापसे

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से देश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में तापसे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर गांव के पावती गांव के दबंगों ने घोषणा की है …

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से देश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में तापसे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर गांव के पावती गांव के दबंगों ने घोषणा की है कि यदि दलित उनके कुएं या ट्यूबवेल के पास आने की हिम्मत करते हैं तो उन्हें 50 थप्पड़ मारा जायेगा और 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

तापसे ने पूछा कि केन्द्र सरकार का क्या यह सबका साथ सबका विकास है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं हैं और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से देश में दलितों की सुरक्षा का आश्वासन देना चाहिए। उन्होंने अन्य समुदायों को पिछड़े वर्गों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए गांव में सभाओं के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी शुभकामनाएं

ताजा समाचार

बरेली मंडल में कांग्रेस का नहीं नामोनिशान, फिर भी सबसे ज्यादा रही बीजेपी के निशाने पर
लखनऊ: राजधानी के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा
Bareilly News: टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
उन्नाव: ब्याज पर दिये करोड़ों रुपए न मिलने पर युवक ने आत्महत्या करने का वीडियो किया वायरल, जांच में जुटी पुलिस
IPL 2024: आरसीबी ने गुजरात को चार विकेट से रौंदा, डुप्लेसी और विराट ने खेली तूफानी पारी
मुरादाबाद: दंपती से गाली-गलौज कर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज