जिपं अध्यक्ष चुनाव: अयोध्या से भाजपा की रोली सिंह को मिली जीत, कही ये बड़ी बात

जिपं अध्यक्ष चुनाव: अयोध्या से भाजपा की रोली सिंह को मिली जीत, कही ये बड़ी बात

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने पहली और बड़ी जीत दर्ज कराई है। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। जमकर मिठाई बांटी गई। पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह को 30 तो सपा प्रत्याशी इंदुसेन यादव को 10 वोट मिले हैं। शनिवार को पार्टी प्रत्याशी को बड़ी जीत के बाद भाजपा में खुशी की …

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने पहली और बड़ी जीत दर्ज कराई है। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। जमकर मिठाई बांटी गई। पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह को 30 तो सपा प्रत्याशी इंदुसेन यादव को 10 वोट मिले हैं। शनिवार को पार्टी प्रत्याशी को बड़ी जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गयी।नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सीधे पार्टी कार्यालय पहुंची जहां महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी पद्मसेन चौधरी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ग्रामीण इन्फ्रास्टेक्चर का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जायेगा। गांव हमारी अर्थव्यवस्था की नींव है। यहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से रोजगार की सम्भावनाओं का भी सृजन होगा। एक नये विजन के साथ सर्वांगीण विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी। महानगर जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा की अंतिम व्यक्ति का उत्थान व राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीतियों को 30 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना समर्थन दिया है।

भाजपा ने अयोध्या में एतिहासिक जीत दर्ज की है। सम्पर्क व संवाद के द्वारा हमारे विजन को जनजन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा शुरु से ही जीत के प्रति आश्वस्त थी। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। पंचायत चुनाव की विशेष जिम्मेदारी सम्भाल रहे विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास तथा कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृखलाएं दी है।

भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश बनाने के लिए जीरो टालरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि कृषि व कृषकों के उत्थान के प्रति हम संकल्पित है। विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम कटिबद्ध है। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है। इससे पहले मतदान स्थल के बाहर सुबह से महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता डटे रहे।

स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत मनमोहनदास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, हरभजन गौड़, अमल गुप्ता, पूर्व प्रमुख शिव कुमार सिंह, चन्द्रबली सिंह, डा अमित सिंह चौहान, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, आकाशमणि त्रिपाठी, कप्तान सिंह, वासुदेव मौर्या, चन्द्रबली सिंह, शिवम सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अरविंद सिंह, अशोक कसौधन, शारदा यादव, अरुण तिवारी, पप्पू दूबे, गोकरन द्विवेदी, नवाब सिंह, राममोहन भारती शामिल रहे।

ताजा समाचार

Golf Tournament: सिद्धार्थ आहूजा बने इंडियन ऑयल कैप्टंस कप के ओवरऑल विनर, जिता खिताब
'यह सिर्फ मेरी सफलता नहीं...', IOC की नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री का जिंबॉब्वे पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 
kunal kamra: शिंदे पर टिप्पणी कर बुरे फंसे कुणाल कामरा, शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज 
योगी के 8 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सरकार को जनता का भरपूर साथ मिला
Bareilly: हजारों लोग गटक चुके टोमैटो सॉस...एक सप्ताह बाद पता चलेगी गुणवत्ता
VIDEO: इंतजार खत्म...रिलीज हुआ सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर...ईद पर रिलीज होगी फिल्म