बरेली: सत्ता का ख्याल मन से त्यागें, पार्टी हित में करें कार्य

बरेली: सत्ता का ख्याल मन से त्यागें, पार्टी हित में करें कार्य

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कई वक्ताओं ने कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की लंबे समय सेवा करने वाले पूर्व कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिले। जब सम्मान देंगे, तब सम्मान हमें मिलेगा। इसलिए …

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कई वक्ताओं ने कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की लंबे समय सेवा करने वाले पूर्व कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिले। जब सम्मान देंगे, तब सम्मान हमें मिलेगा। इसलिए आमजन के बीच भी पार्टी की छवि और बेहतर करने की जरूरत बताई। सत्ता के नशे में चूर होने का ख्याल मन से त्यागकर युवा साथी पार्टी हित में कार्य करने पर ज्यादा फोकस रखें।

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी सेवा भाव के साथ कार्य कर रही है और करती रहेगी। पार्टी हमेशा से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रही है। महानगर प्रभारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा कि हमें सभी पदाधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। पार्टी को शिखर पर पहुंचाने का कार्य इन्हीं कार्यकर्ताओं का है। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने भी ध्वज लहराया।

मुख्य अतिथियों ने मुख्य रूप से शिशु पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार अटल, सुमंत माहेश्वरी, राजेंद्र पाल सिंह, हरी कृष्ण राठौर, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, सतीश शर्मा, गुरमेल सिंह, राजेंद्र बहादुर चौधरी, विष्णु अग्रवाल, विनोद गुप्ता, तिलक राज डिसूजा, जनक राज अरोड़ा, तिलकराज छाबड़ा, लालमन भोज, मुन्ना लाल मौर्य, सुरेंद्र जैन, रवि अग्रवाल, छैल बिहारी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया।

इसके बाद पार्टी कार्यालय पर शाम को दीप उत्सव हुआ। इस दौरान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मेयर डा. उमेश गौतम, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, गुलशन आनंद, महाराज सिंह, डॉ सीपीएस चौहान, पूरन लाल लोधी, अरुण कश्यप, डॉ तृप्ति गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, राजीव गुप्ता, राज अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, रितेश पाठक, हरवंश सेठी, रेखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व मंडलों में बड़ी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। कार्यक्रम का संचालन महानगर कमेटी के महामंत्री अधीर सक्सेना ने किया।