'जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं'...योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए है। उन्होंने होली में खेले जाने वाले रंगों पर टिप्पडी करने वाले लोगों पर निशाना साधा और कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में भी क्यों रहें, वे देश छोड़कर चले जाएं।

आगे कहा कि जो लोग कहते हैं कि रंगों से धर्म भ्रष्ट होता है, तो वे रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहन सकते हैं। रंगों का कारोबार भी कैसे कर सकते हैं। रंगों का सबसे अधिक कारोबार वे लोग ही करते हैं।

डॉ. संजय निषाद ने गोरखपुर में बुधवार शाम पादरी बाजार स्थित आवास पर होली मिलन कार्यक्रम के दौरान ये सारी बातें कहीं। उनका इशारा सीधे-सीधे मुस्लिम समुदाय की ओर था। उन्होंने कहा कि जो जुमा पढ़ते हैं, वो भी गले मिलते हैं। होली मनाने वाले भी गले मिलते हैं। दोनों त्योहार गले मिलने के है, लेकिन कुछ नेता नहीं चाहते कि लोग एक दूसरे से गले मिलें। वे सिर्फ जहर घोलने का प्रयास करते हैं। यह संदेश उनके लिए है।

आपको बता दें उन्होंने कहा कि जिस विशेष वर्ग की बात कही जा रही है, उन्हें रंगों से जरा भी दिक्कत नहीं है। सबसे अधिक इस्तेमाल तो वो ही करते हैं।

वे कपड़ा रंगते हैं, घर की रंगाई का काम करते हैं और रंग-बिरंगे कपड़े भी पहनते हैं। तो वे कब से रंगों से परहेज करने लगे।

यह भी पढ़ेः Holi 2025: CM Yogi ने होलिका दहन पर लोगों से की अपील, कहा- बुराइयों का दहन कर सौहार्द और समरसता को आत्मसात करने का लें संकल्प

संबंधित समाचार