बरेली: जिला पंचायत की 60 सीटों पर 556 ने कराया नामांकन

बरेली: जिला पंचायत की 60 सीटों पर 556 ने कराया नामांकन

अमृत विचार, बरेली। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ग्राम पंचायतों में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई। अभी तक दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए हर कोशिश में लगे थे। अब प्रत्याशी हर लुभावने वायदे के साथ मैदान में उतर गए हैं। जिला पंचायत सदस्य …

अमृत विचार, बरेली। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ग्राम पंचायतों में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई। अभी तक दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए हर कोशिश में लगे थे। अब प्रत्याशी हर लुभावने वायदे के साथ मैदान में उतर गए हैं। जिला पंचायत सदस्य की 60 सीटों के लिए शनिवार को 556 दावेदारों ने नामांकन कराए। नामांकन प्रकिया रविवार को भी होगी।

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर शनिवार से नामांकन शुरू हो गए। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन कलेक्ट्रेट में चार कक्षों में हुए। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन किए। नामांकन को लेकर दिनभर कलेक्ट्रेट में मेला लगा रहा। एसपी सिटी रवींद्र कुमार भी कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

बहेड़ी और शेरगढ़ में सर्वाधिक प्रधानी पद के नामांकन
बरेली। शनिवार को ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन कराए गए। 15 ब्लॉकों में बहेड़ी और शेरगढ़ में प्रधान पद पर सर्वाधिक नामांकन कराए गए हैं। अन्य ब्लॉकों के मुकाबले शेरगढ़ छोटा ब्लॉक है लेकिन प्रधानी पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या काफी ज्यादा है। बहेड़ी में 802 और 606 दावेदारों ने प्रधान पद पर नामांकन कराया है। जबकि नामांकन कराने वालों में नवाबगंज तीसरे नंबर पर रहा।

ब्लॉक वाइज प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर नामांकन
ब्लॉक  ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य
नवाबगंज 552  289 384
भदपुरा 368 96 270
आलमपुर जाफराबाद 534 123 261
मझगवां 634 130 321
रामनगर 400 46 186
शेरगढ़ 606 181 372
दमखोदा 496 145 320
बहेड़ी 802 120 435
मीरगंज 419 132 267
फतेहगंज पश्चिमी 401 62 219
क्यारा 314 167 249
बिथरी चैनपुर 486 308 583
भोजीपुरा 524 113 270
फरीदपुर 526 141 252
भुता 554 113 270
————————–
कुल 7656 2242 4640