अयोध्या: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 मार्च को होगा नामांकन, कल से मिलेंगे नामांकन पत्र

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के जिले में आने वाले 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा के साथ ही जिलाध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया। सांगठनिक चुनाव में जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद व प्रांतीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन 31 मार्च को होगा।
भाजपा में सांगठनिक दृष्टि से जिले में कुल 17 मंडल हैं। सभी के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गई। विधानसभा क्षेत्र रुदौली के बाबा बाजार से राकेश तिवारी, मवई से धर्मेन्द्र वर्मा, रुदौली देहात से भरत लाल पासी, रुदौली नगर से राम राज लोधी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज मंडल से ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, हैरिंग्टनगंज से विजय प्रकाश चौरसिया, कुचेरा से संदीप कोरी, मिल्कीपुर से श्याम नारायण पाठक, कुमारगंज से अमरेन्द्र मौर्या, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल पश्चिमी से धर्म सिंह चौहान, सोहावल पूर्वी से अजय कुमार सिंह, भरतकुंड से धर्मराज वर्मा, रानी बाजार से शिव प्रकाश शर्मा, बीकापुर से अनिल उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के गोसाईगंज मंडल से शिव कुमार यादव, तारुन से पतिराज वर्मा, हैदरगंज से कृष्ण कुमार तिवारी को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके साथ जिला प्रतिनिधियों के नामों की भी घोषणा की गई। सहचुनाव अधिकारी शोभनाथ वर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के मया बाजार और चौरे बाजार व रुदौली के शुजागंज मंडल के अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही इन मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद व प्रांतीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 30 मार्च को 10 से 2 बजे तक सहादतगंज पार्टी कार्यालय में दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह के पास 31 मार्च को 12 से 2 बजे तक जमा किया जाएगा। चुनाव अधिकारी से प्राप्त नामांकन पत्र को जांच के बाद प्रदेश कार्यालय में जमा किया जाएगा। जहां से जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा होगी।
ये भी पढ़ें- अयोध्या: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, दोनों ओर से चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार...कई घायल