बाराबंकी: विधायक ने 7 करोड़ की लागत से 93 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बाराबंकी: विधायक ने 7 करोड़ की लागत से 93 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बाराबंकी, अमृत विचार। रविवार को बनीकोडर विकासखंड मुख्यालय पर करीब 7 करोड़ की लागत से बनाई गई विवेकानंद स्मृति द्वार सहित विभिन्न 93 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि बनीकोडर विकासखंड को जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश में आदर्श विकासखंड के रूप में विकसित किया जाएगा। शहीद स्मारक, सामुदायिक शौचालय, …

बाराबंकी, अमृत विचार। रविवार को बनीकोडर विकासखंड मुख्यालय पर करीब 7 करोड़ की लागत से बनाई गई विवेकानंद स्मृति द्वार सहित विभिन्न 93 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि बनीकोडर विकासखंड को जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश में आदर्श विकासखंड के रूप में विकसित किया जाएगा।

शहीद स्मारक, सामुदायिक शौचालय, रेन हार्वेस्टिंग प्लांट तथा ग्राम पंचायत निधि से बनाए गए 55 सामुदायिक शौचालय दो आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य 30 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। समारोह मे आए हुए अतिथियों का स्वागत खंड विकास अधिकारी डॉ आदित्य तिवारी ने बुके देकर किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा विकास का ही दूसरा नाम है भाजपा के शासन में गांव से लेकर देश तक सभी ओर विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। दरियाबाद में तो सतीश शर्मा द्वारा इतने विकास कार्य कराए गए हैं कि उनकी गिनती भी कर पाना मुश्किल हो रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख रुचि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशि कांत वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, पवन कुमार सिंह रिंकू भैया, विवेक तिवारी, जवाहरलाल वर्मा ,राकेश सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा आदि लोग रहे।