पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता के परिजनों की तलाश यात्रा आगे बढ़ी

इंदौर। पाकिस्तान से भारत लाई गई मूकबाधिर युवती गीता के माता-पिता की तलाश की आज से शुरू होने वाली इंदौर से महारष्ट्र की यात्रा आगे बढ़ गई है। गीता यहां मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) के संचालक ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित के साथ उनके निजी निवास पर रह रही है। पुरोहित …

इंदौर। पाकिस्तान से भारत लाई गई मूकबाधिर युवती गीता के माता-पिता की तलाश की आज से शुरू होने वाली इंदौर से महारष्ट्र की यात्रा आगे बढ़ गई है। गीता यहां मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) के संचालक ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित के साथ उनके निजी निवास पर रह रही है।

पुरोहित के मुताबिक गीता को लेकर आज वे उसके माता-पिता की तलाश में तेलांगना से लगी महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा के लिए रवाना होने वाले थे। इस तैयारी के बीच उन्हें हल्का बुखार होने पर उन्होंने चार दिन पहले स्वयं अपना, गीता का और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया था।

एहतियातन करवाये गए इस टेस्ट में पुरोहित और उनका पुत्र संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि कोरोना के इस टेस्ट में गीता और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य निगेटिव आये हैं। लिहाजा उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने घर में ही पृथक से रहने की सलाह दी है।

यही वजह है कि गीता को साथ लेकर की जाने वाली यात्रा फिलहाल टल गई है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में गीता को पाकिस्तान से भारत लाकर यहां इंदौर की एक अन्यत्र एनजीओ में रखा गया था। बीते तीन महीने से गीता को जिला प्रशासन की निगरानी में पुरोहित के घर रखा जा रहा है।