बदायूं : अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, बदायूं के तीन से व्यापारियों की अलीगढ़ में मौत...दो घायल

बदायूं : अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, बदायूं के तीन से व्यापारियों की अलीगढ़ में मौत...दो घायल

बदायूं, अमृत विचार। अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन व्यापारियों की मौत हो गई जबकि दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव बिसौली भेजे। शव कस्बा पहुंचे तो परिजनों में चीत्कार मच गया। घरों पर भीड़ जमा हो गई। सोत नदी किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

कस्बा बिसौली निवासी पांच दोस्त मोहित राज (43) पुत्र हरिभवन राज, बाबा होटल संचालक विकास गुप्ता (45) पुत्र अशोक कुमार, कोल्ड स्टोरेज संचालक सचिन वार्ष्णेय (45) पुत्र देवकी नंदन, मधुवन होटल संचालक शशिकांत वार्ष्णेय (50) पुत्र उमेश चंद्र और डीके ट्रेडर्स संचालक अंशुल वार्ष्णेय (40) पुत्र दिनेश चंद्र तीन बसें और 25 चार पहिया वाहनों में लगभग 500 लोगों के साथ मथुरा के वृंदावन में पूजा अर्चना करने और भंडारा कराने गए थे। वृंदावन में भंडारा कराने के बाद उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया था। वहीं पांचों दोस्त बुधवार आधी रात एक कार से वापस घर लौट रहे थे। जिला अलीगढ़ क्षेत्र के थाना इगलास क्षेत्र में मोनिया बंबा के पास किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन वार्ष्णेय, मोहित राज और विकास गुप्ता की मौके पर मौत हो गई जबकि शशिकांत व अंशुल वार्ष्णेय गंभीर रूप से घायल हो गए। इगलास पुलिस सभी को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां चिकित्सक ने तीन व्यापारियों की मौत घोषित कर दी। दो घायलों का इलाज किया। शवों को बिसौली भेजा गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। अलीगढ़ पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके वाहन की तलाश शुरू की है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: सेवा सुशासन तीन दिवसीय मेला का समापन, जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

ताजा समाचार