कासगंज: टेंपो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, सात लोग घायल
By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: कोतवाली क्षेत्र में चाड़ी रोड पर मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टेंपो सहावर से सवारियों को लेकर कासगंज की ओर आ रहा था। जब वह चाड़ी रोड पर पहुंचा, तभी उसकी टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- Bareilly: संपत्ति के लिए भतीजा बना हत्यारा! सगे चाचा के मारी गोली फिर निर्दोषों को फंसाने की रची साजिश