Hardoi News: रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हुई दो बच्चों की मां, लाखों के जेवर भी गायब
1.png)
हरियावां/हरदोई, अमृत विचार। कहते हैं मोहब्बत में जात-पात बंधन रिश्ते सब बेगाने हो जाते हैं, ऐसा ही एक मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव का है जहां एक महिला पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ में जेवर और 5 वर्षीय पुत्री को लेकर रफू चक्कर हो गई। पति ने 2 वर्षीय पुत्री और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी हार्पिक ने बताया कि वह गांव में अपनी नानी के घर पर रहता है उसके माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। उसकी शादी करीब 6 वर्ष पूर्व रोहिणी के साथ हुई थी। जिससे उसकी दो लड़कियां हैं बड़ी 5 साल की और छोटी 2 वर्ष की। पति के अनुसार रविवार की शाम करीब 5:00 बजे रोहिणी उसकी नानी से आठवां मिल स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां दवा लेने को कहकर 5 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ निकली थी और वह खेत पर गया हुआ था। जब वापस लौटा तो घर पर पत्नी वह लड़की नहीं मिली तो नानी ने पूरी बात बताई उसके बाद उसके द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं सूचना नहीं मिली।
पति हार्पिक ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात किया करती थी मना करने पर ना मानती थी और फोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट कर देती थी। वह अपने साथ घर में रखा जेवर जरूरी कागजात सहित उसे व परजनो को चकमा देकर चली गई है। 2 वर्ष की पुत्री व आंखों में आंसू लेकर पति ने स्थानीय पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया की पति की तहरीर प्राप्त हुई है मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई जाएगी पति कुछ भी बता पाने में असमर्थ है पुलिस सभी जरूरी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेः NEET PG स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग से भरेंगी 233 सीटें, DNB की मात्र 4 सीटों पर मिलेगा दाखिला