बाराबंकी: अध्यक्ष पद के लिए 4 दावेदार, कुल 31 नामांकन पत्र बिके

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 22 मार्च को होंगे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्रा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें वेद प्रकाश श्रीवास्तव, जगदंबा सिंह, मानसिंह और अनिल कुमार दीक्षित शामिल हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार निगम ने पर्चा खरीदा है। उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए गौरव मिश्रा, राम प्रकाश यादव और जितेंद्र प्रताप सिंह दावेदार हैं। उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए सुशील कुमार और राघवेंद्र सिंह, जबकि उपाध्यक्ष तृतीय पद के लिए लक्ष्मी नारायण यादव और मुकेश कुमार शुक्ला ने नामांकन पत्र लिए हैं। महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार उपाध्याय, लव कुमार पाठक, कमलापति त्रिपाठी और सुरेश चंद्र मिश्रा दावेदार हैं। संयुक्त मंत्री के विभिन्न पदों के लिए अमित कुमार त्रिवेदी, गौरव प्रशांत शुक्ला और संदीप कुमार दीक्षित ने पर्चे खरीदे हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तम सिंह और प्यारेलाल मिश्रा दावेदार हैं। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए तीन और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रामकुमार सोनी, गौरीशंकर तिवारी, मानिकचंद यादव और सुनील कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बाराबंकी: 1466 परीक्षक पौने चार लाख कॉपियों का करेंगे मूल्यांकन, 19 मार्च से होगी शुरुआत