Kanpur: फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सुनाई कामयाबी की कहानी, महिलाओं को लेकर कहा ये...

Kanpur: फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सुनाई कामयाबी की कहानी, महिलाओं को लेकर कहा ये...

कानपुर, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की ओर से श्री गंगा वैली रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने टॉक शो के दौरान अपनी सफलता की कहानी बताई। संदेश दिया कि अब महिलाएं घरों तक सीमित नहीं है। वे हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रही हैं। 

कार्यक्रम में जेसीआई की180 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इनमें महिला उद्यमी भी रहीं। मलाइका ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए महिलाओं को खुद पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। यदि आपको खुद पर ही भरोसा नहीं है तो कोई और आप पर क्यों भरोसा करेगा। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का भी संदेश दिया।  अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से हर महिला अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। संचालन चैप्टर की प्रथम लेडी प्रज्ञा अग्रवाल और चेयरपर्सन नेहा गर्ग ने किया। 

चेयरमैन ऑफ द प्रोजेक्ट आंचल गोयनका और को-चेयरमैन प्रज्ञा मेहरोत्रा ने महिला शक्ति के कई उदाहरण प्रस्तुत किए। समारोह में जेसीआई की प्रेसीडेंट प्रनीत अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल में शहर के बड़े उद्योग जगत से जुड़ी कई महिला हस्तियां शामिल हैं, जो अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योगों का सफलतापूर्वक संचालन कर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।  विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जिसमें महिला उद्यमियों ने आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगी सस्ती दवाएं, खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र, स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी