मुरादाबाद : भाजपा के दबाव में संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा पर दर्ज हुई फर्जी रिपोर्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया आरोप

मुरादाबाद : भाजपा के दबाव में संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा पर दर्ज हुई फर्जी रिपोर्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया आरोप

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा के दबाव में संभल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा पर फर्जी मुकदमा कायम किया है। उन्होंने खुले तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व पूर्व मंत्री बालियान का नाम लिया। आरोप लगाया कि कोर्ट से खारिज मुकदमे में दोबारा से जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता ही फर्जी मुकदमे का दबाव बना रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कस्टडी में मौत, डीएम कंपाउंड में महिला का शव मिलने जैसी घटनाएं बयां कर रही हैं कि प्रदेश में जंगलराज है। कांग्रेस इसे उखाड़ कर दम लेंगी। कहा कि जेल में बंद संभल जिलाध्यक्ष से मुलाकात के लिए डीएम को पत्र दिया गया। कोशिश के बाद तीन लोग जेल में बंद जिलाध्यक्ष से मिले। जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। संभल के अलावा अयोध्या, आजमगढ़ और बिजनौर के जिलाध्यक्षों को गिरफ्तार किया गया। जहां भी उत्पीड़न हो रहा है, वह जा रहे हैं। राहुल गांधी को बब्बर शेर बताते हुए कहा शेर कार्यकर्ताओं के साथ है। प्रदेश में बुलडोजर राज कायम है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस सपा के साथ है। गठबंधन सभी नौ सीटें जीतेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बहराइच दंगा कराने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी पार्टी के विधायक ने दंगे के लिए अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मौके पर एआइसीसी सदस्य संजय कपूर, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा और अफजल साबरी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : धनतेरस के साथ कल से शुरू होंगे पंच पर्व, यम द्वितीया तक चलेंगे...जानें क्या करें और क्या न करें?