दीपावली पर रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी; Kanpur से इन स्थानों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन...यहां पढ़ें- पूरी खबर

दीपावली पर रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी; Kanpur से इन स्थानों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन...यहां पढ़ें- पूरी खबर

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिनमें साबरमती-अजमेर-लखनऊ एक्सप्रेस और राजकोट-गोरखपुर-राजकोट के लिए विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

साबरमती-अजमेर-लखनऊ एक्सप्रेस 

गाड़ी संख्या 09445 साबरमती से रात 10 बजे चलेगी। अजमेर सुबह 6.15 बजे पहुंचेगी, जयपुर सुबह 9.05 बजे, बांदीकुई सुबह 10.38 बजे, आगरा फोर्ट दोपहर 1.40 बजे, टूंडला दोपहर 2.20 बजे, कानपुर सेंट्रल स्टेशन सायं 7.10 बजे, लखनऊ रात 8.50 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09446 लखनऊ से रात 11.50 बजे चलेगी। कानपुर रात 1.20 बजे आएगी, टूंडला सुबह 4.55 बजे पहुंचेगी, जयपुर पूवार्ह्न 11 बजे, अजमेर दोपहर 1.25 बजे, पालमपुर सायं 7.50 बजे, साबरमती रात 9.30 बजे पहुंचेगी।

राजकोट-गोविंदपुरी-गोरखपुर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 09597 राजकोट से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन गुरुवार को अजमेर रात 00.53 बजे पहुंचेगी। टूंडला सुबह 9.20 बजे, शिकोहाबाद सुबह 10.02 बजे, इटावा दोपहर 12.05 बजे, गोविंदपुरी दोपहर 2.05 बजे, उन्नाव दोपहर 2.40 बजे, लखनऊ सायं 4 बजे, बाराबंकी सायं 4.40 बजे, गोंडा सायं 6 बजे, ब्ती रात 8 बजे, गोरखपुर रात 9.30 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी सख्या 09598 गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 1 बजे रवाना होगी। बस्ती रात 2.05 बजे, गोंडा रात 3.25 बजे, बाराबंकी सुबह 5 बजे, लखनऊ सुबह 5.40 बजे, उन्नाव सुबह 7 बजे, गोविंदपुरी कानपुर 7.40 बजे, इटावा 9.50 बजे, शिकोहाबाद दोपहर 12 बजे, टूंडला दोपहर 1.30 बजे, आगरा फोर्ट दोपहर 2.10 बजे, भरतपुर दोपहर 3.15 बजे, अजमेर रात 9.55 बजे, पिंडवारा रात 1.40 बजे, राजकोट सुबह 10 बजे।

अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद 

गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार सुबह 8.25 बजे, उज्जैन सायं 5.25 बजे, शिवपुरी रात 1.03 बजे, ग्वालियर रात 3.55 बजे, सोनी रात 4.30 बजे, इटावा सुबह 6.10 बजे, गोविंदपुरी कानपुर सुबह 7.32 बजे, फतेहपुर सुबह 8.42 बजे, प्रयागराज 10.45 बजे, मिर्जापुर दोपहर 12 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन दोपहर 2 बजे, बक्सर दोपहर 3.14 बजे, आरा सायं 3.57 बजे और दानापुर सायं 4.50 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 09462 दानापुर से प्रत्येक रविवार को रात 9.55 बजे रवाना होगी। आरा रात 10.40 बजे, बक्सर रात 11.48 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रात 2.10 बजे, मिर्जापुर सुबह 4.03 बजे, प्रयागराज सुबह 5.30 बजे, फतेहपुर सुबह 6.54 बजे, गोविंदपुरी कानपुर सुबह 8.25 बजे, इटावा 9.55 बजे, ग्वालियर दोपहर 12.52 बजे, शिवपुरी दोपहर 2.30 बजे, उज्जैन रात 9.30 बजे, रतलाम रात 00.05 बजे, गोदरा रात 3.35 बजे, अहमदाबाद सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी।

अहमदाबाद-गोविंदपुरी-वाराणसी 

गाड़ी संख्या 09403 अहमदाबाद से प्रत्येक मंगलवार को रात 10.40 बजे रवाना होगी। गोधरा रात 1.44 बजे, रतलाम सुबह 4.20 बजे, संवाई माधोपुर दूसरे दिन सुबह 10.13 बजे, आगरा फोर्ट दोपहर 2.30 बजे, टूंडला सायं 4.25 बजे, गोविंदपुरी कानपुर रात 8 बजे, फतेहपुर रात 9.05 बजे, प्रयागराज रात 1 बजे, वाराणसी सुबह 4.05 बजे पहुचेगी। 

गाड़ी संख्या 09404 वाराणसी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7.15 बजे रवाना होगी। ज्ञानपुर रोड सुबह 8.47 बजे, ये ट्रेन वाया रामबाग चलेगी और प्रयागराज 10.20 बजे, फतेहपुर 12.05 बजे, गोविंदपुरी कानपुर दोपहर 1.15 बजे, टूंडला सायं 7.15 बजे, आगरा फोर्ट रात 8.25 बजे, रतलाम दूसरे दिन सुबह 10 बजे, गोधरा दोपहर 1.50 बजे, अहमदाबाद सायं 6 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Kannauj: ऑनलाइन मंगाया ओवेन, कुछ महीने में हो गया खराब, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भुगतान वापस करने का सुनाया फैसला