बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ, ग्रामीणों को राहत...कई गांवों में कर रहा था हमला

ककरहा रेंज में पांचवां तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद

बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ, ग्रामीणों को राहत...कई गांवों में कर रहा था हमला

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में मंगलवार रात को एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। वन कर्मी तेंदुए को रेंज कार्यालय स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर आ गए। 

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के विभिन्न गांवों में तेंदुआ हमला कर रहा था। जिसको देखते हुए वन विभाग से गांव के लोग पिंजड़ा लगाने की मांग कर रहे थे। ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में भी तेंदुआ कई दिनों से दिख रहा था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया।

मंगलवार रात 10.30 बजे के आसपास एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों के स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि अब तक क्षेत्र में पांचवां तेंदुआ पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: धार्मिक टिप्पणी मामले में 1000 पर दर्ज हुआ केस, लेकिन नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

ताजा समाचार

कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव : भाजपा-सपा के दावेदारों और पदाधिकारियों में बेचैनी, दोनों दलों की ओर से घोषित होने हैं प्रत्याशी
बरेली: मनरेगा में गोलमाल, बीडीओ ने बिना काम कराए निकाली रकम
प्रियंका ने रोडशो के जरिए किया वायनाड उपचुनाव के प्रचार अभियान का आगाज, कालपेट्टा में उमड़ी भीड़ 
Kanpur: त्योहार को देखते हुए कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़...स्पेशल ट्रेन भी हुईं फुल, फ्लाइट के किराए आसमान पर
गोंडा: अज्ञात वाहन की ठोकर से सफाई कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 
बहराइच: अभियुक्तों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस, ब्राह्मण आयोग का करें गठन...डीएम को दिया ज्ञापन