Kannauj: शोहदे से परेशान शिक्षिका ने फंदा लगा कर दे दी जान, मां बोली- आरोपी वकील अवैध संबंध बनाने को लेकर बेटी को करता था परेशान

Kannauj: शोहदे से परेशान शिक्षिका ने फंदा लगा कर दे दी जान, मां बोली- आरोपी वकील अवैध संबंध बनाने को लेकर बेटी को करता था परेशान

कन्नौज, छिबरामऊ, अमृत विचार। प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका ने घर के अंदर फंदे से गला कसकर जान दे दी। मृतका की मां ने एक वकील पर बेटी को परेशान करने के आरोप लगाये। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। 

छिबरामऊ थाना क्षेत्र के निवासी युवक के निधन के बाद उनकी पत्नी परिवार के साथ गांव में ही रहती है। बेटी रिया शहर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। मंगलवार की दोपहर बाद मां खेत पर चली गई। घर लौटने पर बेटी को फंदे पर लटकता देख हाथ पांव फूल गये। 

चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मां ने खोजीपुर गांव के  रहने वाले एक अधिवक्ता के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने के आरोप लगाये। पुलिस को दी तहरीर में मां ने कहा कि आरोपी कई माह से अवैध संबंध बनाने को लेकर परेशान करता था। 

इस बाबत उसके परिजनों के साथ पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आज बेटी से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के गांव व शहर में बने मकान पर दबिश दी लेकिन सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व विधायक के घर पर सोलर पैनल में धमाका; अज्ञात पर गोली चलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज